रिंग रोड पर आजादपुर से आश्रम तक बनेगा एलिविटेड कॉरिडोर

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली सरकार ने रिंग रोड पर लगभग 55 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने के पहले चरण को मंजूरी दी है। इस परियोजना में तीन एलिवेटेड कॉरिडोर बनाए जाएंगे। यमुना पर दो नए पुलों के साथ, यह योजना जाम कम करने और यात्रियों को राहत देने के लिए है।

 रिंग रोड पर आजादपुर से आश्रम तक बनेगा एलिविटेड कॉरिडोर

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता रिंग रोड पर जा कम करने के लिए लगभग 55 किलोमीटर लंबा एलिवेडट कॉरिडोर बनाने की योजना के पहले चरण को दिल्ली सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसमें कुल 6 एलिविटेड कॉरिडोर होंगे जिनमें से पहले चरण में तीन को तैयार करने के लिए डीपीआर बनाई जा रही है। आजादपुर से लेकर आश्रम चौक तक यह तीन एलिवेटेड कॉरिडोर बनाए जाएंगे जिनमें यमुना पर दो पुल भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली में लगभग 55 किलोमीटर की रिंग रोड है। व्यस्त समय में रिंग रोड पर सबसे ज्यादा जाम की समस्या देखने को मिलती है। रिंग रोड पर कई छोटे फ्लाईओवर बनाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद सुबह एवं शाम के समय यहां वाहन रेंगते हुए नजर आते हैं। इसका समाधान करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने रिंग रोड पर 6 एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की योजना तैयार की थी,जिससे रिंग रोड पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। इसे लेकर पीडब्ल्यूडी द्वारा अध्ययन करवाया गया जिसमें पाया गया कि आजादपुर से लेकर आश्रम चौक तक तीन एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने में ज्यादा समस्या नहीं आएगी जबकि बचे हुए तीन कॉरिडोर में जगह की कमी एवं मेट्रो की वजह से चुनौतियां रहेंगी。

पहले चरण में यह कॉरिडोर बनेंगे

इस अध्ययन के आधार पर दिल्ली सरकार ने तय किया है कि आजादपुर से लेकर आश्रम तक तीन एलिवेटेड कॉरिडोर पहले बनाए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी द्वारा इसके लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी इस परियोजना पर आगे बढ़ने के लिए सहमति जताई है। सूत्रों का कहना है कि इस वर्ष के अंत तक इन कॉरिडोर पर निर्माण कार्य शुरु हो सकता है।

यमुना पर बनेंगे दो नए पुल

इस परियोजना के तहत यमुना पर दो नए पुल बनाए जाएंगे। इसमें से एक पुल चंदगी राम अखाड़े के पास बनेगा जिससे एलिवेटेड कॉरिडोर यमुना के दूसरी तरफ चला जाएगा। वहीं दूसरा पुल लोहे वाले पुल के समीप बनेगा और यहां एलिवेटेड कॉरिडोर एक बार फिर रिंग रोड पर आ जाएगा। इन नए पुलों से लोगों को यमुना पार करने में भी सुविधा होगी।

अगले चरण में बनेंगे कॉरिडोर

11.5 किलोमीटर होगा कश्मीरी गेट से आश्रम चौक तक कॉरिडोर

9.5 किलोमीर होगा आजादपुर से कश्मीरी गेट तक होगा कॉरिडोर

2.5 किलोमीटर होगा चंदगी राम अखाड़े से मजनू का टीला कॉरिडोर

10.5 किलोमीटर आश्रम से लेकर मोती बाग तक

10 किलोमीटर मोती बाग से राजौरी गार्डन तक

13.5 किलोमीटर राजौरी गार्डन से पैसेफिक मॉल पीतमपुरा

दिल्ली को जाम मुक्त बनाने के लिए सरकार कई परियोजनाओं पर काम कर रही है। रिंग रोड पर बनने वाला एलेविटेड कॉरिडोर जाम मुक्त सफर के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इस सड़क का इस्तेमाल दिल्ली में सबसे ज्यादा होता है और यहां एलिवेटेड कॉरिडोर बनने से रोजाना लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

प्रवेश साहिब सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री, दिल्ली सरकार

सामान्य प्रश्न

सरकार ने किधर तक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की योजना को मंजूरी दी है?
सरकार ने आजादपुर से लेकर आश्रम चौक तक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की योजना को मंजूरी दी है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।