दिल्ली सरकार ने स्टीकर लगाकर बदला साइकिल का मॉडल-सौरभ भारद्वाज
दिल्ली सरकार ने छात्राओं को जो साइकिल बांटी, वह असल में 'हीरो बोनफायर' मॉडल है जबकि इसे 'स्काइलर' मॉडल बताया गया है। आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर 36 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि साइकिल के वर्क ऑर्डर में गलत जानकारी दी गई है।

-दिल्ली सरकार ने हीरो बोनफायर मॉडल की साइकिल खरीदकर लगाया स्काइलर मॉडल का स्टीकरनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार द्वारा छात्राओं को वितरित की जा रही साइकिल में एक बार फिर आप प्रदेेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने घोटाले का आरोप लगाया है।उन्होंने गुरुवार को कहा कि सरकार ने जिस साइकिल को स्काइलर मॉडल की बता कर स्कूली छात्राओं को दिया, वह हीरो बोनफायर मॉडल की साइकिल है। सरकार ने फर्जीवाड़ा करते हुए बोनफायर मॉडल को स्काइलर मॉडल बना कर दिया और साइकिल खरीद में 36 करोड़ रुपए का घोटाला किया।सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम दिल्ली सरकार से पूछ रहे हैं कि साइकिल का मॉडल बता दें।
लेकिन वे मॉडल बताने के लिए तैयार नहीं हैं क्योंकि मॉडल में ही झोल है। साइकिल के वर्क ऑर्डर के आइटम डिस्क्रिप्शन में हीरो स्काइलर 26टी मॉडल लिखा हुआ है। लेकिन जब हमने हीरो साइकिल में फोन करके पता किया तो जानकारी मिली कि हीरो स्काइलर 26टी मॉडल बनाना बंद कर दिया गया है। सौरभ ने कहा कि स्काइलर मॉडल सात गियर वाली साइकिल है। उस मॉडल में सात गियर हैं, डिस्क ब्रेक है और आगे के पहिए में सस्पेंशन है। इसलिए रिटेल में एक साइकिल 7000 रुपए की आती है। लेकिन सरकार को जो मॉडल बेचा गया, वह स्काइलर 26टी बताया गया है। सरकार जो साइकिल बांट रही है, उसके ऊपर स्काइलर का स्टीकर लगा रखा है।


