ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशDelhi Exit Poll 2020: सिसोदिया ने कहा, AAP भारी अंतर से जीत रही है दिल्ली चुनाव

Delhi Exit Poll 2020: सिसोदिया ने कहा, AAP भारी अंतर से जीत रही है दिल्ली चुनाव

एग्जिट पोलों में आम आदमी पार्टी (आप) को आसान जीत मिलने का अनुमान व्यक्त किये जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार (8 फरवरी) को कहा कि आप भारी अंतर से दिल्ली...

Delhi Exit Poll 2020: सिसोदिया ने कहा, AAP भारी अंतर से जीत रही है दिल्ली चुनाव
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 08 Feb 2020 10:22 PM
ऐप पर पढ़ें

एग्जिट पोलों में आम आदमी पार्टी (आप) को आसान जीत मिलने का अनुमान व्यक्त किये जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार (8 फरवरी) को कहा कि आप भारी अंतर से दिल्ली विधानसभा चुनाव जीत रही है। उन्होंने ट्वीट किया, ''मतदान सम्पन्न हुआ! सभी कार्यकर्ता साथियों को दिल से बधाई। सबने अलसुबह से देर रात तक, और कुछ ने अंतिम दिनों में 24 घंटे काम किया है।"

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''हम सबका रिश्ता कितना निस्वार्थ और मजबूत है, यह चुनाव इस बात का प्रमाण है। हम भारी अंतर से जीत रहे हैं। आज सब साथियों की मेहनत को दिल से सलाम।"

उल्लेखनीय है कि शनिवार (8 फरवरी) को मतदान संपन्न होने के बाद आए तकरीबन सभी चुनाव बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। कुछ सर्वेक्षणों में संकेत दिया गया है कि पार्टी 2015 का रिकॉर्ड दोहरा सकती है जब इसने 70 विधानसभा सीटों में से 67 पर जीत का परचम फहराया था।

Delhi Elections 2020: भाजपा को 20 सीटें भी नहीं मिलेंगी, केजरीवाल नहीं बना सकेंगे सरकार; कांग्रेस ने नकारा Exit Poll

पत्रकार से समाजिक कार्यकर्ता फिर राजनीति में आए सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। पिछली बार यहां उन्होंने भाजपा उम्मीदवार विनोद कुमार बिन्नी को शिकस्त दी थी। इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रवि नेगी को पटपड़गंज विधान सभा क्षेत्र से मनीष सिसोदिया के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं काग्रेस ने लक्ष्मण रावत को अपना उम्मीदवार बनाया है।

पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से कुल 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। लेकिन सीधा मुकाबला आम आदमा पार्टी (आप) के मनीष सिसोदिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रवि नेगी के बीच माना जा रहा है। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान पूरा हो गया। परिणाम 11 फरवरी को आएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें