पिछले माह जितना ही पीपीएसी शुल्क वसूलेंगी बिजली कंपनियां
दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। डीईआरसी ने समीक्षा के बाद पीपीएसी शुल्क में वृद्धि नहीं की है। बीएसईएस कंपनियों द्वारा पिछले माह की तरह शुल्क लिया जाएगा, जबकि टाटा पावर का शुल्क 15.99% से घटाकर 12.21% किया गया है। अगली समीक्षा अगले महीने होगी।

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। डीईआरसी द्वारा समीक्षा के बाद इस माह बिजली बिलों में पीपीएसी शुल्क नहीं बढ़ाया गया है। पिछला माह की तरह इस माह भी बीएसईएस की दोनों कंपनियों द्वारा समान पीपीएसी शुल्क लिया जाएगा। वहीं टाटा पावर के क्षेत्र में बिजली के पीपीएसी शुल्क को घटाया गया है।जानकारी के अनुसार बीते माह डीईआरसी ने पीपीएसी शुल्क में वृद्धि की थी जिसका अतिरिक्त भार बिजली बिलों में देखने को मिला था। इस माह डीईआरसी ने समीक्षा करने के बाद तय किया है कि बीआरपीएल और बीवाईपीएल के क्षेत्र में पीपीएसी शुल्क में कोई वृद्धि नहीं होगी।
वहीं टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के क्षेत्र में पीपीएसी शुल्क को 15.99 प्रतिशत से घटाकर 12.21 प्रतिशत कर दिया गया है। अगले माह डीईआरसी द्वारा एक बार फिर समीक्षा की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर इसमें बढ़ाया या घटाया भी जा सकता है।


