राजधानी में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर घटी वाहनों की गति सीमा
-कार के लिए गति सीमा 100 से कम कर 70 किलोमीटर प्रति घंटा की गई-बस व ट्रक समेत भारी वाहनों के लिए गति सीमा 80 से घटा कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा हुईनई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी की सीमा...

-कार के लिए गति सीमा 100 से कम कर 70 किलोमीटर प्रति घंटा की गई-बस व ट्रक समेत भारी वाहनों के लिए गति सीमा 80 से घटा कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा हुई नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी की सीमा में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा कम कर दी गई है। अब कार अधिकतम 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेगी। वहीं ट्रक, बस समेत सभी भारी वाहनों के लिए गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा सीमित कर दी गई है। दुर्घटना की आशंका को कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। एक्सप्रेसवे पर लगे स्पीड रडार में नई गति सीमा को अपडेट कर दिया गया है। अब पुरानी गति सीमा पर वाहन दौड़े तो चालान कट जाएगा। एक्सप्रेसवे पर
नई गति सीमा के बारे में विवरण
दिल्ली की सीमा में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अक्षरधाम मंदिर से शुरू होकर लोनी बॉर्डर तक 14.75 किलोमीटर लंबा है। इसी वर्ष 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री ने इसका लोकार्पण किया था। तब राष्ट्रीय राजधानी की सीमा में गांधी नगर से लोनी बॉर्डर तक इसके 6.5 किलोमीटर के एलिवेटेड खंड पर धीमी गति के वाहनों में शामिल दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा को प्रतिबंधित कर दिया गया था। तभी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से बाकी वाहनों की गति सीमा को लेकर सुझाव मांगा था। उस वक्त इस पर निर्णय नहीं होने के कारण एनएचएआई ने एक्सप्रेसवे पर उसकी डिजाइन स्पीड के अनुसार वाहनों का परिचालन लागू किया गया था। कार के लिए 100 और भारी वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटा की गति सीमा रखी गई थी। शास्त्री पार्क के पास तीव्र मोड़ वाले स्थानों पर गति सीमा 85 और 65 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई थी।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की संस्तुति
अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एनएचएआई को इस एक्सप्रेसवे पर कार के लिए गति सीमा घटाकर 70 और भारी वाहनों के लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटा करने की संस्तुति की है। एनएचएआई के अधिकारी ने बताया कि इस संस्तुति को मानते हुए नई गति सीमा लागू करने के साथ एक्सप्रेसवे पर लगे बोर्डों पर नई गति सीमा लिखवाने का काम शुरू कर दिया है।
----


