डेढ़ दशक पहले अधिग्रहित बाहरी दिल्ली के दो गांवों का मुआवजा बढ़ा, हजारों किसानों को मिलेगा लाभ

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली हेमलता कौशिकविकास कार्यों के लिए डेढ़ से दो दशक पहले अधिग्रहित बाहरी दिल्ली के दो गांवों की जमीन का मुआवजा अदालत ने बढ़ा दिया है। अदालत के इ

डेढ़ दशक पहले अधिग्रहित बाहरी दिल्ली के दो गांवों का मुआवजा बढ़ा, हजारों किसानों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। हेमलता कौशिक विकास कार्यों के लिए डेढ़ से दो दशक पहले अधिग्रहित बाहरी दिल्ली के दो गांवों की जमीन का मुआवजा अदालत ने बढ़ा दिया है। अदालत के इस फैसले से तकरीबन 18 सौ किसान परिवारों को दूसरी बार मुआवजे की रकम विभिन्न ब्याज समेत बढ़कर मिलेगी।

मुआवजे की नई राशि

रोहिणी स्थित जिला जज सिद्धार्थ माथुर की अदालत ने पुर्ठ खुर्द गांव की जमीन का मुआवजा पांच लाख 80 हजार 792 रुपये प्रति एकड़ बढ़ाया है। वहीं प्रहलाद पुर बांगर गांव की जमीन पर चार लाख 750 रुपये प्रति एकड़ बढ़ाए गए हैं। इस आदेश के बाद किसानों को मुआवजे की अतिरिक्त रकम के भुगतान के आदेश केन्द्र सरकार व दिल्ली विकास प्राधिकरण को दिए गए हैं। इस मुआवजा रकम पर अदालत ने कई तरह के ब्याज भी लगाए हैं, जिनमें क्षतिपूर्ति ब्याज भी शामिल है। अदालत का यह आदेश दोनों गांवों के हजारों परिवारों को पुन: आर्थिक लाभ देगा। अदालत ने माना है कि संबंधित विभागों ने जमीन अधिग्रहण के समय मुआवजा रकम का आंकलन गलत तरीके से किया। जिससे किसानों को नुकसान हुआ है। इसके लिए वह अतिरिक्त मुआवजा पाने के हकदार हैं।

महत्वपूर्ण योजनाएं

इन गांवों की जमीन पर महत्पूर्ण योजना हुई पूरी

इन दोनों गांवों की जमीन के अधिग्रहण के बाद यहां सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को अमली जामा पहनाया गया। दिल्ली की आंतरिम क्षेत्र से उघोगों को बाहर कर बाहरी दिल्ली में प्लांट लगाए गए थे। इन गांवों की जमीन पर बवाना औद्योगिक क्षेत्र, बादली औद्योगिक क्षेत्र व रोहिणी रेजिडेंसियल योजना के तहत हजारों फ्लैट्स बनाए गए हैं। अदालत ने माना कि इन औद्योगिक इकाईयों से भारी लाभ हुआ है। ऐसे में किसानों को नुकसान में नहीं रखा जा सकता।

फैसले का महत्व

इस आदेश से मिला दोहरा लाभ

अदालत के रीडर सोमबीर डागर ने फैसले पर तथ्यों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस फैसले ने एक नजीर पेश की है। दरअसल अब तक सरकार भूमि अधिग्रहण में जमीनों को ए और बी श्रेणी में रखकर मुआवजा देती रही है। लेकिन इस बार अदालत ने इस अंतर को समाप्त करते हुए केन्द्र सरकार को निर्देश दिया है कि सभी किसानों को एक समान बढ़ा हुआ मुआवजा दिया जाए। इसमें ए और बी श्रेणी को समाप्त कर दिया गया है। इससे पूर्व में बी श्रेणी के तहत कम मुआवजा पाने वाले किसानों को अब एक श्रेणी के बराबर ही मुआवजा प्राप्त होगा। अदालत का यह फैसला बीते 24 अगस्त को सुनाया गया। हालांकि न्यायाधीश की हस्ताक्षरित प्रति तीन सितंबर को उलब्ध हुई।

सरकारी पक्ष

जमीन में गड्डे का हवाला दे घटाया था मुआवजा

दअरसल प्रहलादपुर बांगर के गांव की जमीन को ए और बी श्रेणी में रखकर अलग-अलग मुआवजा रकम तय की गई थी। सरकार की तरफ से अदालत में कहा गया कि बी श्रेणी की जमीन में तीन से पांच फीट तक के गड्डे थे। इस पर अदालत ने प्रतिवादी सरकार व अन्य विभागों से इसके सबूत मांगे। लेकिन प्रतिवादी ना तो कोई तस्वीर या इन गड्डों को भरने खर्च आई रकम का ब्यौरा नहीं दे सके। अदालत ने कहा कि यह किसानों के साथ अत्याचार होगा, यदि एक ही गांव के किसानों को दो श्रेणियों में बांटकर अलग-अलग मुआवजा दिया जाए।

मुकदमे का निर्णय

एक हजार 40 मुआवजे के मुकदमों का एक साथ निपटारा

इन दो फैसलों के आधार पर अब अदालत में लंबित एक हजार 40 मुआवजा दावों का निपटारा हो गया है। ये दो फैसले सभी मामलों पर लागू होंगे। इसके अतिरिक्त जिन इन गांवों के जिन किसानों ने अभी तक मुआवजा बढ़ाने की मांग संबंधी याचिका दायर नहीं की है। वह अब भूमि अधिग्रहण अधिनियम की धारा 29 के तहत अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष अर्जी लगाकर सीधा इन फैसलों का लाभ ले सकते हैं।

भूमि अधिग्रहण का इतिहास

23 साल पहले प्रहलाद पुर बांगर गांव की जमीन का हुआ था अधिग्रहण

रोहिणी रेजिडेंसियल योजना के लिए 21 मार्च 2003 को प्रहलाद पुर बांगर गांव की जमीन का अधिग्रहण हुआ था। जबकि मुआवजा राशि की घोषणा 12 जुलाई 2005 को की गई थी। वहीं पुर्ठ खुर्द गांव की जमीन अन्य विकास कार्यों के लिए 16 जनवरी 2008 को अधिग्रहित की गई थी। वहीं मुआवजा रकम की घोषणा 10 जनवरी 2011 को की गई थी। अब लम्बे समय बाद इन किसानों को फिर से मुआवजा मिलेगा।

सामान्य प्रश्न

✦कितने किसान परिवारों को मुआवजा मिलेगा?−
लगभग 18 सौ किसान परिवारों को मुआवजे की रकम विभिन्न ब्याज समेत बढ़कर मिलेगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडेढ़ दशक पहले अधिग्रहित बाहरी दिल्ली के दो गांवों का मुआवजा बढ़ा, हजारों किसानों को मिलेगा लाभ