मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित, भेंट की प्रोत्साहन राशि
दिल्ली गेट स्थित क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में श्री नारायण वाला शिक्षा सहायता समिति ने दस मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में इंटरमीडिएट की वंशिका कुशवाह, शबा खान, तनु सोडवानी सहित हाईस्कूल की खुशी बंसल, रिया शर्मा जैसे छात्रों को सम्मानित किया गया।

दिल्ली गेट स्थित क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में श्री नारायण वाला शिक्षा सहायता समिति द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की दस मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की मेधावी छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इंटरमीडिएट कक्षा की मेधावी छात्राओं में वंशिका कुशवाह, शबा खान, तमन्ना शर्मा, तनु सोडवानी एवं वंशिका अगोनिया को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। वहीं हाईस्कूल की मेधावी छात्राओं में खुशी बंसल, रिया शर्मा, खुशी जैन, अनन्या सिकरवार एवं आयुषी को सम्मानित किया गया।संस्थापक विजय अग्रवाल ने कहा कि श्री नारायण वाला शिक्षा सहायता समिति द्वारा हर वर्ष मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाता है।
आर्थिक रूप से सहयोग मिलने के साथ-साथ सम्मान और प्रोत्साहन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है। मनीष अग्रवाल ने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल पुरस्कार देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को यह विश्वास दिलाना है कि उनकी मेहनत को समाज पहचानता और सम्मान देता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जॉयस साइलस, श्वेता जेम्स, परविंदर कौर, रोनिका लाल, कृतिका लाल, प्रतिभा मैसी, सुजाता एडवर्ड, वंदना मैसी आदि उपस्थित रहीं।


