दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को अपने परिवार के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर गईं। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से पूजन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रशासन ने उनका स्वागत किया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बाद में, उन्होंने मां दुर्गा के मंदिर का भी दौरा किया।

वाराणसी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार सुबह अपने परिवार के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री सुबह करीब 10 बजे मंदिर पहुंचीं। मंदिर प्रशासन और पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की।पूजन-अर्चन के उपरांत मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और मंदिर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। दर्शन-पूजन के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही भी सुचारु रूप से जारी रही।
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने परिवार के साथ दुर्गाकुंड स्थित मां दुर्गा मंदिर के दर्शन-पूजन के लिए रवाना हो गईं।


