ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशदिल्ली में 4 नवंबर से ऑड ईवन, दूसरे राज्यों की गाड़ियों पर भी होगा लागू

दिल्ली में 4 नवंबर से ऑड ईवन, दूसरे राज्यों की गाड़ियों पर भी होगा लागू

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि चार नवंबर से 15 नवंबर तक ऑड ईवन लागू होगा। इसमें दूसरे राज्यों की गाड़ियों भी दायरे में आएंगी। दिल्ली सीएम...

दिल्ली में 4 नवंबर से ऑड ईवन, दूसरे राज्यों की गाड़ियों पर भी होगा लागू
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 17 Oct 2019 12:56 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि चार नवंबर से 15 नवंबर तक ऑड ईवन लागू होगा। इसमें दूसरे राज्यों की गाड़ियों भी दायरे में आएंगी।

दिल्ली सीएम ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार के मंत्री इस दायरे से बाहर होंगे। वहीं,दो पहिया वाहनों को भी छूट मिलेगी।

ऑड ईवन के दौरान मरीजों को ले जाने वाले वाहनों को भी रोका नहीं जाएगा। वहीं, नियम तोड़ने पर चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'ऑड-ईवन सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक ही लागू होगा। रविवार को लोगों को इससे राहत मिलेगी।' राजधानी में ऑड ईवन के दौरान राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, सीजेआई, लोकसभा स्पीकर, केंद्रीय मंत्रियों, राज्यसभा और लोकसभा में नेता विपक्ष, मुख्यमंत्रियों आदि की गाड़ियों को छूट मिलेगी। हालांकि, दिल्ली के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को छूट नहीं मिलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें