महिलाओं से जुड़ी ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

- मुख्यमंत्री ने बालिकाओं को पॉस्को और साइबर अपराधों से बचाने के लिए कॉलेजों में जागरुकता अभियान चलाने के दिए निर्देश

महिलाओं से जुड़ी ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

नई दिल्ली। राजधानी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली महिला आयोग के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून बनाने से नहीं, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक बनाने से सुनिश्चित होगी। उन्होंने आयोग को महिलाओं से जुड़ी ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए विशेष रूप से जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने आयोग को कॉलेजों में अभियान चलाकर छात्राओं को ऑनलाइन उत्पीड़न, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, साइबर ठगी और अन्य डिजिटल अपराधों से बचने के उपायों की जानकारी देने और किसी घटना की स्थिति में शिकायत कहां और किस प्रकार दर्ज कराई जाए, इसकी जानकारी उपलब्ध कराने की सलाह दी। मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आयोजित इस बैठक में आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता, सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे。

‘अधिकारों के बारे में बताना बेहद जरूरी’

मुख्यमंत्री ने कहा कि बालिकाओं को उनके अधिकारों और यौन अपराधों से सुरक्षा के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने आयोग से पॉस्को अधिनियम के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए स्कूलों-कॉलेजों में अभियान चलाने और बालिकाओं को शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में उपलब्ध सहायता और शिकायत व्यवस्था के बारे में जानकारी देने को कहा। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण को लेकर भी जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

महिला शिकायतों का समाधान आसान और समयबद्ध हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, यौन शोषण और उत्पीड़न जैसी शिकायतों के लिए महिलाओं को सरल, सुलभ और भरोसेमंद व्यवस्था मिलनी चाहिए। ऑनलाइन शिकायत प्रणाली ऐसी होनी चाहिए, जिसमें महिला आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सके और उसके निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी भी उसे मिलती रहे। उन्होंने आयोग की कार्यप्रणाली को महिलाओं की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप और अधिक प्रभावी बनाने तथा शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता सुनिश्चित करने की सलाह दी।

आवश्यक प्रश्नावली

✦मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा के लिए कौन से निर्देश दिए?−
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऑनलाइन शिकायत प्रणाली को मजबूत करने और छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।
Amit Jha

लेखक के बारे में

Amit Jha

बॉयो: दिल्ली में वर्ष 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं। अपनी शुरुआत विराट वैभर अखबार से की। वर्ष 2007 में राष्ट्रीय सहारा में बतौर संवाददाता कार्य किया। जुलाई 2008 से लेकर फरवरी 2018 तक हिन्दुस्तान में संवाददाता से प्रमुख संवाददाता तक का सफर किया। ईटीवी भारत के डिजीटल प्लेटफॉर्म के लिए फरवरी 2018 से जुलाई 2022 तक कार्य किया। इसके बाद से हिन्दुस्तान दिल्ली में बतौर प्रमुख संवाददाता कार्यरत। पत्रकारिता में 16 साल तक दिल्ली में हुए अपराध एवं ट्रैफिक से जुड़ी खबरों को कवर किया। जबकि बीते तीन वर्षों से अधिक समय से दिल्ली में रेलवे, एयरपोर्ट और दिल्ली सरकार से जुड़ी खबरें कर रहा हूं। इस दौरान लाइफ ओके पर आयोजित होने वाले सावधान इंडिया कार्यक्रम में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लिया। वहीं वर्ष 2022 में नेटफ्लिक्स पर बनी डॉक्यूमेंट्री द बूचर ऑफ दिल्ली में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लिया।


शिक्षा
एम.ए (मॉस कम्युनिकेशन)


रुचियां
घूमना, नए कांटेक्ट बनाना


पिछला अनुभव
16 वर्षों तक दिल्ली में अपराध से संबंधित खबरें की


वर्तमान भूमिका
प्रमुख संवाददाता के रूप में दिल्ली सरकार बीट कवर करना


मीडिया कवरेज
अपराध, ट्रैफिक, एयरपोर्ट, मेट्रो, रेलवे एवं सरकार पर खबरें लिखी


कुल अनुभव के वर्ष
19


एचटी में अनुभव के वर्ष
13


यह विशेष क्यों पसंद है
अपराध समाज को सीधे प्रभावित करता है। यह समाज के दूसरे पक्ष से अवगत कराता है।


प्रकाशन
राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान


विशिष्ट विशेषज्ञता
दिल्ली सरकार, पुलिस (अपराध एवं ट्रैफिक), रेलवे

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहिलाओं से जुड़ी ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश