बेटियों की सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे हैं 50 हजार सीसीटीवी कैमरे : रेखा गुप्ता

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मैत्रेयी

बेटियों की सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे हैं 50 हजार सीसीटीवी कैमरे : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मैत्रेयी कॉलेज के डायमंड जुबली वर्ष के अवसर पर आयोजित ‘युवा मंथन: परंपरा और प्रगति’ कार्यक्रम में छात्राओं के साथ संवाद किया। महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में बेटियों को सुरक्षित और निर्भय वातावरण देने के लिए सरकार जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 50 हजार सीसीटीवी कैमरे और एक लाख स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके और बेटियां बिना डर अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ सकें।

महिलाओं की सुरक्षा की परिभाषा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा का अर्थ उनकी स्वतंत्रता को सीमित करना नहीं, बल्कि ऐसा सुरक्षित समाज और वातावरण तैयार करना है जहां वे अपनी शिक्षा, करियर और जीवन के फैसले आत्मविश्वास के साथ ले सकें। भारत की नारी शक्ति ने परंपरा और प्रगति के बीच एक मजबूत सेतु बनाते हुए देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई होल्कर और अन्य महान महिलाओं की विरासत से प्रेरणा लेते हुए आज की बेटियां शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, नेतृत्व और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं।

बेटियों और बेटों के प्रति समाज की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला सुरक्षा पर बात करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा का समाधान केवल बेटियों को यह बताना नहीं हो सकता कि वे क्या पहनें, कहां जाएं या कब घर लौटें। जब हम बेटियों को सुरक्षा के लिए कई तरह के ‘डूज एंड डोंट्स’ बताते हैं तो बेटों को भी उतनी ही गंभीरता से सम्मान, जिम्मेदारी, व्यवहार और सहमति के बारे में समझाना होगा। समाज ऐसा होना चाहिए जहां किसी बेटी को अपनी सुरक्षा के लिए अपने सपनों, अपनी पढ़ाई, अपने करियर या अपनी स्वतंत्रता से समझौता न करना पड़े। किसी की ‘ना’ का अर्थ ‘ना’ है और इसका सम्मान करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

साझा सामाजिक जिम्मेदारी

सुरक्षित दिल्ली की जिम्मेदारी सिर्फ बेटियों की नहीं, हम सबकी है

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एक साझा सामाजिक जिम्मेदारी है। पुलिस को अपना दायित्व निभाना होगा, प्रशासन को सुरक्षित सार्वजनिक स्थानों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करनी होंगी और संस्थानों को भी छात्राओं के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर काम करना होगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए केवल नियम बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू करना भी उतना ही आवश्यक है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों को भी समझना होगा। महिलाओं की स्वतंत्रता और सुरक्षा को एक-दूसरे के विरोध में नहीं देखा जा सकता।

सामान्य प्रश्न

✦महिला सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार ने क्या कदम उठाए हैं?−
दिल्ली में 50 हजार सीसीटीवी कैमरे और एक लाख स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबेटियों की सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे हैं 50 हजार सीसीटीवी कैमरे : रेखा गुप्ता