कुलदीप की पत्नी बोली-उन्हें कंडक्टर ने फंसा दिया

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

दिल्ली में चलती बस में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार चालक कुलदीप शर्मा के परिजनों ने उसे झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया। कुलदीप की पत्नी और मां ने निर्दोष होने का दावा किया है और जांच की मांग की है। परिवार को गांव में रंजिश और जमीन विवाद से भी डर है।

कुलदीप की पत्नी बोली-उन्हें कंडक्टर ने फंसा दिया

डेरापुर(कानपुर देहात), संवाददाता। दिल्ली में चलती स्लीपर बस में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार किए गए चालक के परिजन और गांव के लोग उसे मामले में गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगा रहे हैं। चालक की पत्नी ने बताया कि पति ने फोन कर कहा था कि कंडक्टर ने हमें फंसा दिया। हम पुलिस की गिरफ्त में हैं।

गैंगरेप मामला

बता दें कि ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के कश्मीरी गेट तक करीब 47 किमी. के सफर में चलती बस में गैंगरेप के सनसनीखेज मामले में डेरापुर थाना क्षेत्र के लड़ुवापुर गांव निवासी चालक कुलदीप शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है। उसके पकड़े जाने की सूचना के बाद परिजन और गांव के लोग हैरान हैं। ग्रामीणों की मानें तो कुलदीप हर 15 दिन बाद गांव आता था, लेकिन उसका आचरण कभी इस तरह का नहीं रहा। वहीं कुलदीप की पत्नी अर्चना निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है। उसने बताया कि पति 15 साल से बस चला रहे हैं। उन पर कभी कोई उंगली नहीं उठी। दिल्ली में पकड़े जाने पर उन्होंने फोन करके बताया था कि कंडक्टर संदीप ने उसे फंसा दिया है। मां श्याममूर्ति भी बेटे को निर्दोष बता रहीं हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने बिना पूरी जांच किए ही बेटे को जेल भेज दिया है। परिजनों को लगता है कि बेटे को साजिश करके फंसाया गया है。

गांव की रंजिश

परिवार के लोगों ने गांव की रंजिश में भी कुलदीप को फंसाने का शक जताया है। गांव में जमीन विवाद को लेकर पिता रामचंद्र शर्मा की मौत हो गई थी। इस पर कुलदीप के भाई प्रदीप ने 16 मई 2026 को एक पूर्व प्रधान के परिवार पर मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के दो दिन बाद ही पूर्व प्रधान की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि उस परिवार का एक लड़का नोएडा में रहता है। अपने परिवार के लोगों को बचाने के लिए वह साजिश करके कुलदीप को फंसा सकता है।

सामान्य प्रश्न

क्या चालक कुलदीप शर्मा को गलत तरीके से फंसाया गया है?
चालक कुलदीप के परिजन और गांव के लोग उसे गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगा रहे हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकुलदीप की पत्नी बोली-उन्हें कंडक्टर ने फंसा दिया