केजरीवाल ने लड़खड़ाती राजनीतिक बाजी को संभालने के लिए बनवाई सीजेपी-भाजपा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अपने पुराने कार्यकर्ता अभिजीत दीपके के माध्यम से कॉकरोच जनता पार्टी की स्थापना की है। केजरीवाल इस पार्टी के मंच पर सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल कराने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन युवा इससे प्रभावित नहीं हो रहे हैं।

 केजरीवाल ने लड़खड़ाती राजनीतिक बाजी को संभालने के लिए बनवाई सीजेपी-भाजपा

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी लड़खड़ाती राजनीतिक बाजी को संभालने के उद्देश्य से अपने पुराने कार्यकर्ता अभिजीत दीपके से कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की स्थापना करवाई है। केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को सीजेपी के मंच पर जाने की घोषणा कर इस बात को साबित कर दिया है। एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक उनकी राजनीतिक चाल का शिकार बन गए हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2011 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन के मंच पर अन्ना हजारे को भूख हड़ताल करवा कर अरविंद केजरीवाल राजनीतिक क्षितिज पर छाए।

अब उनको लगा कि वह अभिजीत दीपके के माध्यम से सीजेपी के मंच पर सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल करवा कर अपना राजनीतिक वजूद बचा लेंगे। देश का युवा उनकी शतरंज में नहीं फंसने वाला। इसीलिए जंतर मंतर से युवा नहीं पहुंच रहे।-----

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।