निजी कंपनी के सफाई कर्मी की हत्या पर आप विधायक ने की राजनीति-भाजपा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली भाजपा ने आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार पर सफाई कर्मी अनिल की हत्या को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रवक्ता ने कहा कि विधायक ने मृतक के परिवार पर राजनीतिक लाभ के लिए दबाव बनाया और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने के लिएStatements दिए। उन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका और फिर छोड़ दिया।

 निजी कंपनी के सफाई कर्मी की हत्या पर आप विधायक ने की राजनीति-भाजपा

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली भाजपा ने आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार पर सफाई कर्मी की हत्या के मामले को लेकर राजनीतिक रोटियां सेंकने का आरोप लगाया है। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि यह अत्यंत खेदपूर्ण है कि विधायक कुलदीप कुमार सहित पूरे आम आदमी पार्टी नेतृत्व ने एक निजी कंपनी में कार्यरत सफाई कर्मी अनिल की हत्या पर लगभग तीन दिन तक राजनीति की और निजी कारणों से हुई इस घटना को दिल्ली सरकार व नगर निगम से जोड़ने का प्रयास किया। इसके लिए विधायक को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार को निजी कंपनी ने पहले ही दिन उचित मुआवजा देने का प्रस्ताव रख दिया था, लेकिन विधायक कुलदीप कुमार ने राजनीतिक लाभ के लिए दो दिन तक मृतक के परिवार पर दबाव बनाया और पोस्टमार्टम तक रुकवाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक के बयानों से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति बनी, जिसके चलते पुलिस को उन्हें पूछताछ के लिए ले जाना पड़ा। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।-----

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनिजी कंपनी के सफाई कर्मी की हत्या पर आप विधायक ने की राजनीति-भाजपा