ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशDelhi Assembly Election 2020: जानें, छतरपुर विधानसभा सीट के बारे में सबकुछ

Delhi Assembly Election 2020: जानें, छतरपुर विधानसभा सीट के बारे में सबकुछ

दिल्‍ली की 70 विधानसभा सीटों में छतरपुर विधानसभा भी शामिल है। यह विधानसभा सीट साउथ दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा है। यहां के वर्तमान विधायक आम आदमी पार्टी (आप) के करतार सिंह...

Delhi Assembly Election 2020: जानें, छतरपुर विधानसभा सीट के बारे में सबकुछ
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 19 Jan 2020 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्‍ली की 70 विधानसभा सीटों में छतरपुर विधानसभा भी शामिल है। यह विधानसभा सीट साउथ दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा है। यहां के वर्तमान विधायक आम आदमी पार्टी (आप) के करतार सिंह तंवर हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में आप के उम्मीदवार करतार सिंह तंवर ने भाजपा के ब्रहम सिंह तंवर को 22240 वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी। करतार सिंह तंवर को 67645, जबकि ब्रहम सिंह तंवर को 45405 वोट मिले थे। 

आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली चुनाव के लिए 70 सीटों उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। छतरपुर सीट पर आप की तरफ से एक बार फिर करतार सिंह तंवर को टिकट दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर ब्रहम सिंह तंवर और कांग्रेस ने सतीष लोहिया को उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में इस बार दिल्ली चुनाव में 1.46 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

छतरपुर सीट पर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे
करतार सिंह तंवर (AAP) -  67645 वोट
ब्रहम सिंह तंवर (BJP) - 39164 वोट

बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 में से 67 सीटें जीतकर इतिहास रचा था, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ तीन सीटें हासिल की थीं, तो कांग्रेस के खाते में कोई सीट नहीं आई थी। सात फरवरी को एक ही चरण में सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। वोटिंग के तीन दिन बाद यानी 10 फरवरी को नतीजे आए थे। 

8 फरवरी को वोटिंग, 11 फरवरी को आएंगे नतीजे
दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी। इसके अलावा नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें