अपडेट 2-- ब्यूरो-- नीट-पीजी वाले केंद्र पर अब एम्स की परीक्षा में भी व्यवधान

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नोट- खबर में बदलाव किए गए हैं - परीक्षा रद्द, सात सितंबर को दोबारा

अपडेट 2-- ब्यूरो-- नीट-पीजी वाले केंद्र पर अब एम्स की परीक्षा में भी व्यवधान

नोट- खबर में बदलाव किए गए हैं - परीक्षा रद्द, सात सितंबर को दोबारा होगी

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली एम्स की ओर से सोमवार को आयोजित सामान्य भर्ती परीक्षा (सीआरई) के दौरान राजस्थान के दो केंद्रों पर बिजली गुल होने से परीक्षा नहीं हो पाई। इन दो केंद्रों पर दो हजार छात्र पंजीकृत थे। एक दिन पहले नीट-पीजी की परीक्षा के दौरान भी इन्हीं दोनों केंद्रों पर बिजली गुल होने की समस्या आई थी। लिहाजा, एम्स ने राजस्थान के जयपुर-सीतापुरा केंद्र पर परीक्षा के लिए दोबारा तारीख घोषित की है। अब यहां परीक्षा सात सितंबर को दोबारा होगी।

टीसीएस को निर्देश

एम्स ने परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी संभालने वाली एजेंसी टीसीएस को डिटेल रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। टीसीएस को परीक्षा केंद्र का सिस्टम लॉग, सीसीटीवी फुटेज सहित सभी आवश्यक रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इस परीक्षा के तहत सबी एम्स, आईसीएमआर सहित देशभर के 32 चिकित्सा संस्थानों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के करीब 1448 कर्मचारियों की नियुक्ति होनी है।

टीसीएस ने बताया

परीक्षा सेंटर का संचालन करने वाली टीसीएस आईओएन ने बिजली आपूर्ति बाधित होने को स्थानीय बिजली समस्या बताया है। टीसीएस के आईओएन बिजनेस यूनिट के प्रमुख वेंगुस्वामी रामास्वामी ने कहा कि टीसीएस द्वारा संचालित जयपुर के सीतापुरा स्थित केंद्र में रविवार और सोमवार को दोनों परीक्षाओं के दौरान बिजली आपूर्ति में समस्या आई। विद्युत रखरखाव के लिए जिम्मेदार विक्रेताओं की विशेषज्ञ टीम इसे तुरंत ठीक करने के लिए काम कर रही है। भविष्य में ऐसी समस्याओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी संभावित उपाय किए जा रहे हैं।

सामान्य प्रश्न

परीक्षा कब पुनः आयोजित की जाएगी?
परीक्षा अब 7 सितंबर को दोबारा आयोजित होगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअपडेट 2-- ब्यूरो-- नीट-पीजी वाले केंद्र पर अब एम्स की परीक्षा में भी व्यवधान