अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर को शुरू करने की प्रक्रिया एक महीना टली

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद के सरकारी अस्पतालों में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के उद्घाटन में एक महीने की देरी हो गई है। विधान परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी होने के कारण टल गया है। चार अस्पतालों में मॉड्यूलर ओटी का निर्माण हो चुका है, लेकिन चुनाव प्रक्रिया के चलते हेंडओवर रुक गया है।

अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर को शुरू करने की प्रक्रिया एक महीना टली

गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आधुनिक ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के लिए इंतजार एक महीना और बढ़ गया है। चार अस्पतालों में बनकर तैयार हो चुकी मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को शुरू करने की प्रक्रिया फिलहाल टल गई है। विधान परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी होने से ओटी का शुभारंभ नहीं हो पाएगा। जिले में संयुक्त जिला अस्पताल में तीन और महिला अस्पताल में दो, लोनी 50 बेड अस्पताल और मुरादनगर सीएचसी पर एक-एक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बन रहा है। सभी ओटी 3.10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही हैं। इसका भुगतान भी कार्यदायी संस्था को हो चुका है। मॉड्यूलर ओटी निर्माण का जिम्मा यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (यूपी सिडको) को दिया गया है। उन्होंने मोहन इंफ्रा डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड, बरेली की फर्म को कार्य सौंपा है। फिलहाल महिला अस्पताल में दोनों, संयुक्त अस्पताल में एक, लोनी और मुरादनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उपकरण भी स्थापित किए जा चुके हैं और तकनीकी कमियां भी दूर कर ली गई है। विभाग की योजना थी कि इन्हें सितंबर के अंतिम सप्ताह में चालू कर मरीजों को सुविधा दी जाए। लेकिन 28 तारीख को चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से अब उद्घाटन की तैयारी रुक गई है.

हैंडओवर की प्रकिया चल रही

संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डा. संजय गुप्ता ने बताया कि आचार संहिता के दौरान नई परियोजना का लोकार्पण नहीं किया जा सकता। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इन ओटी को शुरू करने की अनुमति मिल सकेगी। अनुमान है कि इसमें करीब एक माह का समय लग सकता है। हालांकि अभी ओटी हैंडओवर की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। संक्रमण मुक्त ओटी

विशेषताएँ और सुविधाएँ

मॉड्यूलर ओटी में संक्रमण से बचाव के लिए विशेष एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम, एचईपीए फिल्टर, नियंत्रित तापमान और आर्द्रता व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही अत्याधुनिक लाइटिंग, मॉनिटरिंग सिस्टम और आधुनिक एनेस्थीसिया उपकरण भी लगाए गए हैं। महिला अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग संबंधी जटिल सर्जरी, सिजेरियन डिलीवरी और अन्य ऑपरेशनों में सुविधा मिल सकेगी। जबकि संयुक्त अस्पताल में सामान्य सर्जरी, ऑर्थोपेडिक और आपातकालीन ऑपरेशनों की क्षमता बढ़ेगी.

नगर में उद्घाटन की तैयारी

जिन अस्पतालों और केंद्रों में मॉड्यूलर ओटी तैयार हो चुकी है। उन्हें अस्पताल को हस्तांतरित करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दे दिए गए हैं। एमएलसी चुनाव के बाद सभी मॉड्यूलर ओटी का शुभारंभ कर दिया जाएगा। -डा. सचिन वैश्य, सीएमओ, गाजियाबाद

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन कब होगा?−
उद्घाटन एमएलसी चुनाव के बाद किया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर को शुरू करने की प्रक्रिया एक महीना टली