45 दिन से अफसरों की लॉगिन में अटकी 283 बुजुर्गों की पेंशन

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

-वृद्धावस्था पेंशन के आवेदन लंबित मिलने पर सीडीओ ने बीडीओ और एसडीएम को भेजा पत्र-स्थलीय सत्यापन कर जल्द निस्तारण के दिए निर्देशकन्नौज। वृद्धावस्था पें

45 दिन से अफसरों की लॉगिन में अटकी 283 बुजुर्गों की पेंशन

कन्नौज। वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन करने के बाद भी जिले के 283 बुजुर्गों को लाभ के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। पेंशन के लिए किए गए आवेदन विभिन्न ब्लाक और तहसील स्तर पर अधिकारियों की लॉगिन में अटके हुए हैं। खास बात यह है कि इनमें सभी आवेदन 45 दिन या उससे अधिक समय से लंबित बताए गए हैं। आवेदन आगे न बढ़ने से पात्र बुजुर्गों को पेंशन योजना का लाभ मिलने में देरी हो रही है। समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पात्र बुजुर्गों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं। आवेदन के बाद संबंधित स्तर पर जांच और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर उसे आगे बढ़ाया जाता है।

इसके बाद पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल पाता है। जिले में 283 आवेदन इसी प्रक्रिया में अधिकारियों की लॉगिन पर लंबित पड़े हैं। लंबे समय से आवेदन लंबित होने के कारण विभागीय स्तर पर भी इसकी स्थिति सामने आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने सभी खंड विकास अधिकारियों और उप जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। उन्होंने अधिकारियों को लॉगिन पर लंबित आवेदनों की स्थलीय जांच कराकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं। साथ ही पात्र आवेदनों को बिना अनावश्यक देरी के आगे बढ़ाने को कहा है। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि वृद्धावस्था पेंशन जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए सामाजिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। आवेदन जांच के स्तर पर अनावश्यक रूप से लंबित रहने से पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समय से नहीं मिल पाता। इसलिए सभी लंबित आवेदनों की जांच कर समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए। अब अधिकारियों के स्तर से सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र बुजुर्गों के आवेदन आगे बढ़ने और उन्हें पेंशन का लाभ मिलने की उम्मीद है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News45 दिन से अफसरों की लॉगिन में अटकी 283 बुजुर्गों की पेंशन