अरगा नदी पर पुल का निर्माण नहीं होने से ग्रामीण परेशान

हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

देवरी में भेलवाघाटी के अरगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का पिलर दो वर्ष पहले ध्वस्त हुआ था। पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। बारिश में सड़क बंद हो जाने से कई गांवों का संपर्क टूट जाता है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से पुनर्निर्माण की मांग की है।

अरगा नदी पर पुल का निर्माण नहीं होने से ग्रामीण परेशान

देवरी। देवरी अंचल क्षेत्र के फतेहपुर भेलवाघाटी भाया बोंगी सिमाना रोड में भेलवाघाटी के अरगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का पिलर और ऊपरी हिस्सा ध्वस्त होने के करीब दो वर्ष बाद भी पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिससे झारखंड बिहार के सीमावर्ती इलाकों के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही विभागीय व्यवस्था की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने गुरुवार को बताया कि बरसात के दिनों में अरगा नदी में पानी बढ़ने के बाद इस मार्ग से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। जिससे भेलवाघाटी, डुमरीटोला, डोमाडीह, बोंगी, जगसिमर, नोनियातरी, कारीपहरी, गरंगघाट सहित झारखंड-बिहार इलाके के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को देवरी, चतरो, चकाई, जमुआ आदि स्थानों पर पहुंच पथ के लिए संपर्क टूट जाता है।

बताया कि पुल के धंसने की घटना के करीब दो वर्ष बीत चुके हैं। लेकिन अब तक पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। जिप सदस्य उस्मान अंसारी समेत गांवों के ग्रामीणों ने परेशानी को देखते हुए नदी पर निर्माण अधीनपुर को पुनर्निर्माण करवाने की मांग अधिकारियों से की है।इस सम्बंध पथ निर्माण विभाग के कनीय अभियंता सुमित कुमार ने गुरुवार को बताया कि पुल निर्माण कार्य शुरू करने लिए संवेदक को लिखित आदेश दिया गया है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअरगा नदी पर पुल का निर्माण नहीं होने से ग्रामीण परेशान