जगन्नाथ मंदिर में आज होगा प्रभु जगन्नाथ का नवयौवन दर्शन

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

बोकारो के जगन्नाथ मंदिर में देव स्नान पूर्णिमा के बाद प्रभु जगन्नाथ का नवयौवन दर्शन मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। 15 दिनों की औषधीय उपचार के बाद भगवान नवयौवन स्वरूप में दर्शन देंगे। 16 जुलाई को भव्य रथयात्रा का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।

जगन्नाथ मंदिर में आज होगा प्रभु जगन्नाथ का नवयौवन दर्शन

बोकारो। बोकारो शहर के सेक्टर-4 स्थित जगन्नाथ मंदिर में देव स्नान पूर्णिमा के बाद एकांतवास में विराजमान प्रभु जगन्नाथ का नवयौवन दर्शन मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा। 15 दिनों तक औषधीय उपचार के बाद भगवान मंगलवार को अपने नवयौवन स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे।

मंदिर सजावट

उत्कल सेवा समिति की ओर से नवयौवन दर्शन को लेकर मंदिर परिसर को फूल-मालाओं और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं को भी विशेष पुष्प श्रृंगार से अलंकृत किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार नवयौवन दर्शन अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जाता है।

रथ यात्रा

समिति के सांस्कृतिक सचिव लंबोदर उपाध्याय ने बताया कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया के अवसर पर 16 जुलाई को भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा और भगवान सुदर्शन अपने सिंहासन से उतरकर रथ पर विराजमान होंगे। हजारों श्रद्धालु रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

रथ सजावट

रथयात्रा को लेकर समिति की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। भगवान के रथ को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। रथ पर लगाने के लिए विशेष पीला कपड़ा ओडिशा के भुवनेश्वर से मंगाया गया है, जबकि उसे लाल और पीले रंगों से रंगकर भव्य स्वरूप दिया गया है। भगवान के वस्त्र पुरी से व रथ और मंदिर सजावट के लिए फूल कोलकाता से मंगाए गए हैं। रथ के चारों ओर भगवान विष्णु के दशावतारों का सुंदर चित्रण किया गया है, जिसमें वामन, नरसिंह समेत अन्य अवतारों को दर्शाया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦जगन्नाथ का नवयौवन दर्शन कब खुलेगा?−
नवयौवन दर्शन मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsजगन्नाथ मंदिर में आज होगा प्रभु जगन्नाथ का नवयौवन दर्शन