दून में सुबह बूंदाबांदी, फिर खिली हल्की धूप

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून में रविवार सुबह मौसम में बदलाव आया। बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हुआ, लेकिन मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 22 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में तेज और अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है।

दून में सुबह बूंदाबांदी, फिर खिली हल्की धूप

देहरादून। राजधानी में रविवार सुबह मौसम ने करवट ली। सुबह कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। इसके बाद बादलों के बीच हल्की धूप खिलने से लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग ने दिनभर रुक-रुककर बारिश और तेज दौर की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 22 जुलाई तक प्रदेश में कई स्थानों पर तेज बारिश, आकाशीय बिजली और तीव्र वर्षा के दौर जारी रह सकते हैं। विशेष रूप से देहरादून, टिहरी और हरिद्वार में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा और अधिकांश जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।