Dehradun News: ड्राफ्ट रोल में 11.90 लाख वोटर दर्ज, मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर हुई 2045

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: फोटो-मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल प्रकाशन के बाद सार्वजनिक, 13 अगस्त तक किए जा सकेंगे

Dehradun News: ड्राफ्ट रोल में 11.90 लाख वोटर दर्ज, मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर हुई 2045

Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि देहरादून की मतदाता सूची में कुल 11,90,805 मतदाता पंजीकृत है। इसमें 9369 सर्विस मतदाता और 10130 दिव्यांग मतदाता शामिल है। जनपद में पहले 1882 मतदेय स्थल थे। नए अनुमोदन के बाद अब इनकी संख्या बढ़कर 2045 हो गई है।

मतदाता सूची और राजनीतिक दलों की बैठक

बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने राजनीतिक दलों को मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल, एएसडी वोटर, सर्विस वोटर और मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) की सूची हार्ड व सॉफ्ट कॉपी (पेन ड्राइव) में सौंपी। बताया कि सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए फोटोयुक्त नामावली, सर्विस वोटर लिस्ट और अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत व डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है। दावे और आपत्तियां 14 जुलाई से 13 अगस्त तक होगी। 11 सितंबर तक आपत्तियों का निस्तारण होगा। 15 सितंबर को मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन होगा।

बीएलए-2 नियुक्तियों की जानकारी

बीएलए-2 नियुक्त किए जाने शेष

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा अभी 35 बूथ, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी द्वारा 103 तथा सीपीआईएम द्वारा 1394 मतदेय स्थलों पर अपने बीएलए-2 नियुक्त किए जाने शेष है। बहुजन समाज पाटी, आम आदमी पार्टी द्वारा किसी भी बूथ पर बीएलए-2 की नियुक्ति नहीं की गई है।

सामान्य प्रश्न

देहरादून की मतदाता सूची में कुल कितने मतदाता पंजीकृत हैं?
देहरादून की मतदाता सूची में कुल 11,90,805 मतदाता पंजीकृत हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsDehradun News: ड्राफ्ट रोल में 11.90 लाख वोटर दर्ज, मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर हुई 2045