हरियाणा में आईआरबी ने परेड में तीसरा स्थान पाया
हरियाणा के यमुनानगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हुई राज्य स्तरीय परेड में देहरादून की इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) द्वितीय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राज्यपाल असीम कुमार घोष ने परेड का उद्घाटन किया। आईआरबी द्वितीय के अनुशासन और प्रदर्शन की प्रशंसा की गई। सेनानायक डॉ. विशाखा ने टीम को बधाई दी।

देहरादून। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा के यमुनानगर में हुई राज्य स्तरीय परेड में देहरादून की इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) द्वितीय ने तृतीय स्थान पाया है। परेड में हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसमें सुरक्षा बलों की कुल 12 प्लाटूनों ने हिस्सा लिया और सलामी दी। आईआरबी द्वितीय देहरादून की प्लाटून ने परेड के दौरान उच्च कोटि के अनुशासन, उत्कृष्ट टर्नआउट और शानदार कदमताल का परिचय दिया। जवानों के इस प्रभावशाली और सधे हुए प्रदर्शन की बदौलत प्लाटून ने तृतीय स्थान अपने नाम किया। आईआरबी द्वितीय देहरादून की सेनानायक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने परेड करने वाली टीम को बधाई दी है।
प्लाटून का नेतृत्व युद्धवीर ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

