रक्षाबंधन पर मुख्य डाकघर में उमड़ी भीड़
हिन्दुस्तान, देहरादून
देहरादून के घंटाघर स्थित मुख्य डाकघर में रक्षाबंधन पर्व के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। बहनें अपने भाइयों को राखी भेजने आई हैं, जिसके कारण काउंटरों पर लंबी कतारें हैं। डाक विभाग ने विशेष काउंटर लगाए हैं ताकि भीड़ को कम किया जा सके और समय पर राखियां भेजी जा सकें।
रक्षाबंधन पर मुख्य डाकघर में उमड़ी भीड़
देहरादून। रक्षाबंधन पर्व को लेकर देहरादून के घंटाघर स्थित मुख्य डाकघर में इन दिनों लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बहनें अपने भाइयों को राखी भेजने के लिए डाकघर पहुंच रही हैं। राखी बुक कराने वाले काउंटरों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए डाक विभाग ने विशेष काउंटर लगाए हैं, ताकि राखी भेजने वालों को सुविधा मिल सके और उन्हें ज्यादा देर तक इंतजार न करना पड़े। डाक विभाग ने लोगों से समय रहते राखी बुक कराने की अपील की है, जिससे राखियां निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।


