धारचूला में नौकरी करने वाले व्यक्ति से 32.62 लाख रुपये की साइबर ठगी

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून। अनजान ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने के लालच में देहरादून

धारचूला में नौकरी करने वाले व्यक्ति से 32.62 लाख रुपये की साइबर ठगी

देहरादून। अनजान ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने के लालच में देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने 32.62 लाख रुपये गंवा दिए। पीड़ित हाल में धारचूला में नौकरी करते हैं। जालसाजों ने व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से पीड़ित को फंसाया। धारचूला पुलिस के जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद अब साइबर अपराध थाना देहरादून में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।मूलरूप से बाबूगढ़, विकासनगर और हाल में पिथौरागढ़ जिले के धारचूला स्थित शिवा होम स्टे में रहने वाले 41 वर्षीय अतुल नेगी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं।

ठगों ने उन्हें व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर संपर्क किया और निवेश पर शानदार रिटर्न का झूठा वादा किया। घटना के वक्त पीड़ित अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर और उत्तराखंड के ऋषिकेश में थे। तहरीर के अनुसार दिसंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच जालसाजों ने पीड़ित से तीन अलग-अलग फर्जी फर्मों के बैंक खातों में कुल 32.62 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए। रकम किरण डिजिटल मार्केटिंग के इंडसइंड बैंक खाते, यशवंत एंटरप्राइजेज के आईसीआईसीआई बैंक खाते और इक्करा इलेक्ट्रिकल्स के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते में जमा हुई। पीड़ित अतुल नेगी ने बताया कि लाखों रुपये का निवेश करने के बाद ठगों के ऑनलाइन पोर्टल पर मोटा मुनाफा दिखाई दिया। जब उन्होंने रकम निकालने का प्रयास किया तो उन्हें कोई रकम वापस नहीं मिली। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने सबसे पहले नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने 29 जुलाई को धारचूला कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने धारचूला में जीरो एफआईआर दर्ज की। इसे जांच के लिए देहरादून भेजा गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsधारचूला में नौकरी करने वाले व्यक्ति से 32.62 लाख रुपये की साइबर ठगी