उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर दून अस्पताल में तैयारी तेज

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे के मद्देनजर दून अस्पताल में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं। अस्पताल के एमएस ने वीआईपी वार्ड को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। वार्ड में आवश्यक तैयारियों के लिए जिम्मेदारी डीएमएस डॉ. विनम्र मित्तल और डॉ. शोभा वी को सौंपी गई है।

उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर दून अस्पताल में तैयारी तेज

देहरादून। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के प्रस्तावित दौरे को लेकर दून अस्पताल में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं। अस्पताल के एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने वीआईपी वार्ड को बेहतर बनाने और आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एएनएस से व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। निर्देश दिए गए कि वार्ड के तीन और दो नंबर कमरों को आवश्यकता के अनुसार खाली रखा जाए, ताकि वीआईपी व्यवस्था में किसी तरह की दिक्कत न हो। तैयारियों की जिम्मेदारी डीएमएस डॉ. विनम्र मित्तल एवं डॉ. शोभा वी को सौंपी गई है। अस्पताल प्रशासन ने संबंधित कर्मचारियों को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Chand Mohammad

लेखक के बारे में

Chand Mohammad

शॉर्ट बायो : चांद मोहम्मद पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्य कर रहे है।


परिचय एवं अनुभव

चांद मोहम्मद हिंदी पत्रकारिता में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 11 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान अखबार में देहरादून में कार्यरत है और हेल्थ रिपोर्टिंग कर रहे है। वह पिछले आठ साल से हिंदुस्तान से जुड़े है। स्वास्थ्य रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ है।


करियर का सफर

चांद ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में अमर अखबार देहरादून से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2018 में उन्होंने हिंदुस्तान ज्वाइन किया। वर्तमान में वह हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी रिपोर्टिंग के अलावा देहरादून हिंदुस्तान में सह सिटी प्रभारी और सह अपराध संवाददाता की भूमिका में है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

चांद बी कॉम और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट है। वह यूपी के मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव भंगेला से है। समाज के वंचित लोगों की आवाज उठाने, मरीजों की पीड़ा बयां करना उनका एक जज्बा बयां करता है। कोविड के दौरान उन्होंने पीड़ा बताती और सिस्टम पर प्रहार करती रिपोर्टिंग की। मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर उन्होंने काफी काम किया है। लगातार जागरूकता परक और रिसर्च बेस्ड स्टोरी हेल्थ और मौसम पर करते है।


विजन

चांद का विजन है कि वह अपने जर्नलिज्म से आम आदमी के मुद्दों को उठाए और उन्हें हल कराए। पाठकों के बीच अखबार की विश्वसनीयता बनाए रखे।


विशेषज्ञता

स्वास्थ्य रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी के मामलों के जानकार है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsउपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर दून अस्पताल में तैयारी तेज