सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी हों

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून में, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने सचिव शहरी विकास नितेश कुमार झा से मुलाकात की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के लिए 13 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा, जिसमें नए पद सृजित करने, नियमितीकरण, और अस्थायी कर्मचारियों के लिए मानदेय बढ़ाने की मांग की गई। सचिव ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी हों

देहरादून। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने शुक्रवार को सचिवालय में सचिव शहरी विकास नितेश कुमार झा से मुलाकात कर सफाई कर्मचारियों से संबंधित 13 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। उन्होंने प्रदेश में आबादी और क्षेत्रफल के आधार पर सफाई कर्मचारियों व पर्यावरण पर्यवेक्षकों के नए पद सृजित करने, नियमितीकरण नियमावली-2025 के तहत कर्मचारियों को नियमित करने, अस्थायी सफाई कर्मचारियों को 800 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने, ठेका प्रथा समाप्त कर नई भर्ती करने और पर्यावरण मित्रों का बीमा 10 लाख रुपये करने की मांग उठाई। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों के लिए आवास, विशेष कल्याण कोष और आयोग में स्थायी पद स्वीकृत करने की भी मांग की गई।

सचिव शहरी विकास ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। बैठक में राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें