मोहब्बेवाला हादसा: ईंट से लदे ट्रक ने पुलिस बस को टक्कर मारी, 4 पुलिसकर्मी घायल
हिन्दुस्तान, देहरादून
देहरादून के मोहब्बेवाला में दून दिल्ली एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक ने आईआरबी की बस को टक्कर मार दी। बस पलट गई और दो बाइक सवार तथा बस में सवार चार पुलिस जवान घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन के निरीक्षण के बावजूद हादसे जारी हैं।

देहरादून। दून दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहब्बेवाला में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ईंट से लदे ट्रक ने बेकाबू होकर आईआरबी की बस को टक्कर मार दी। टक्कर से बस पलट गई। हादसे के कारण वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। बस में सवार पुलिस के आठ जवान में से चार घायल हुए हैं। घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक छोड़कर चलाक फरार हो गया। प्रशासन पुलिस अफसरों के लगातार निरीक्षण के बावजूद हादसे नहीं रुक रहे हैं। मौके पर ट्रैफिक रुकने से जाम की स्थिति बनी रही।
पटेलनगर पुलिस राहत और बचाव कार्य में लगी है।

