गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंचे साइकिलिस्ट, स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

गांधी जयंती पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने वन विभाग के सहयोग से खाराखेत तक श्रद्धांजलि साइकिल राइड निकाली। राइड में साइकिलिस्टों ने गांधीजी के सिद्धांतों को फैलाते हुए खाराखेत के ऐतिहासिक महत्व को याद किया। रैली के अंत में महात्मा गांधी और स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंचे साइकिलिस्ट, स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि
गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंचे साइकिलिस्ट, स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। गांधी जयंती पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने वन विभाग के सहयोग से खाराखेत तक श्रद्धांजलि साइकिल राइड निकाली। घंटाघर से सुबह पांच बजे शुरू हुई राइड में साइकिलिस्टों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में खाराखेत और देहरादून के योगदान को याद किया। रैली घंटाघर से बल्लूपुर, पंडितवाड़ी, प्रेमनगर चौक, नंदा की चौकी और पोंधा होते हुए महात्मा गांधी नमक सत्याग्रह आंदोलन स्मारक स्थल खाराखेत पहुंची। सुबह करीब 5:45 बजे नंदा की चौकी पर वन विभाग के अधिकारी, रेंजर और वनकर्मी रैली में शामिल हुए। उन्होंने खाराखेत तक साइकिलिस्टों की सुरक्षा और मार्गदर्शन में सहयोग किया।क्लब

के युवा नेता प्रणय पंत ने रैली का नेतृत्व किया। महिला युवा नेत्री आरती ने भी प्रतिभागियों के साथ सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। राइड के दौरान प्रतिभागियों को गांधीजी के विचारों, शांति, अहिंसा और सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही खाराखेत के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता आंदोलन में देहरादून की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। खाराखेत स्मारक पर महात्मा गांधी और प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर रैली का समापन हुआ। इस दौरान साइकिलिस्टों ने शांति, अहिंसा, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ समाज का संदेश दिया। क्लब अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने रैली में सहयोग के लिए वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने देहरादून वन अधिकारी वैभव सिंह, रेंजर सोनल पनेरू, राजेश कुमार, डिप्टी रेंजर संजीव कुमार दुबे, वन दरोगा खेमराज सिंह और बीट अधिकारियों अजय कुमार, गोबिंदा व मोहन लाल का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

Chand Mohammad

लेखक के बारे में

Chand Mohammad

शॉर्ट बायो : चांद मोहम्मद पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्य कर रहे है।


परिचय एवं अनुभव

चांद मोहम्मद हिंदी पत्रकारिता में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 11 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान अखबार में देहरादून में कार्यरत है और हेल्थ रिपोर्टिंग कर रहे है। वह पिछले आठ साल से हिंदुस्तान से जुड़े है। स्वास्थ्य रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ है।


करियर का सफर

चांद ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में अमर अखबार देहरादून से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2018 में उन्होंने हिंदुस्तान ज्वाइन किया। वर्तमान में वह हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी रिपोर्टिंग के अलावा देहरादून हिंदुस्तान में सह सिटी प्रभारी और सह अपराध संवाददाता की भूमिका में है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

चांद बी कॉम और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट है। वह यूपी के मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव भंगेला से है। समाज के वंचित लोगों की आवाज उठाने, मरीजों की पीड़ा बयां करना उनका एक जज्बा बयां करता है। कोविड के दौरान उन्होंने पीड़ा बताती और सिस्टम पर प्रहार करती रिपोर्टिंग की। मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर उन्होंने काफी काम किया है। लगातार जागरूकता परक और रिसर्च बेस्ड स्टोरी हेल्थ और मौसम पर करते है।


विजन

चांद का विजन है कि वह अपने जर्नलिज्म से आम आदमी के मुद्दों को उठाए और उन्हें हल कराए। पाठकों के बीच अखबार की विश्वसनीयता बनाए रखे।


विशेषज्ञता

स्वास्थ्य रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी के मामलों के जानकार है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगांधी जयंती पर खाराखेत पहुंचे साइकिलिस्ट, स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि