रक्षा मंत्री से मिले राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष
By Newswrap
हिन्दुस्तान, कानपुरकानपुर के प्रमुख संवाददाता के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अशोक सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर रक्षा क्षेत्र के कर्मचारियों की लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें मृतक आश्रित भर्ती, एमटीएस कर्मचारियों का ग्रेड स्ट्रक्चर, वर्दी भत्ता और रिक्त पदों पर भर्ती जैसे मुद्दे शामिल थे।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अशोक सिंह ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर रक्षा क्षेत्र के कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ओईएफ फूलबाग कानपुर किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई ने बताया कि बैठक में रक्षा कर्मचारियों के सेवा संबंधी कई महत्वपूर्ण विषय उठाए गए। इनमें रक्षा क्षेत्र में 100 प्रतिशत मृतक आश्रित भर्ती लागू करने, एमटीएस कर्मचारियों को फोर ग्रेड स्ट्रक्चर देने, औद्योगिक कर्मचारियों को नियमित वर्दी भत्ता प्रदान करने, सभी रिक्त पदों पर नियमित सरकारी भर्ती करने, रक्षा प्रतिष्ठानों में ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने तथा सभी विभागों में जेसीएम-2 और जेसीएम-3 की बैठकें समय पर आयोजित कराने की मांग प्रमुख रही।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


