ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशफ्रांस में अगले हफ्ते राफेल में उड़ान भरेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

फ्रांस में अगले हफ्ते राफेल में उड़ान भरेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आठ अक्टूबर को फ्रांस जाकर राफेल विमान में उड़ान भरेंगे। रक्षा सूत्रों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। एक वरिष्ठ रक्षा सूत्र ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा,...

फ्रांस में अगले हफ्ते राफेल में उड़ान भरेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
एजेंसी ,नई दिल्ली। Thu, 03 Oct 2019 08:15 PM
ऐप पर पढ़ें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आठ अक्टूबर को फ्रांस जाकर राफेल विमान में उड़ान भरेंगे। रक्षा सूत्रों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।

एक वरिष्ठ रक्षा सूत्र ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, “राजनाथ सिंह जी फ्रांस में आठ अक्टूबर को जब पहला राफेल आधिकारिक रूप से लेंगे तो उसमें उड़ान भरेंगे। वह दो सीटों वाले ट्रेनर विमान में उड़ान भरेंगे।”

भारत ने लड़ाकू जेट निमार्ता डसॉल्ट एविएशन के साथ एक अनुबंध किया है, जिसके अनुसार फ्रांस की कंपनी को भारत को 36 राफेल विमान देने हैं। इन्हीं में से एक को प्राप्त करने के लिए रक्षा मंत्री फ्रांस जाएंगे।

विमान को औपचारिक रूप से प्राप्त करने के लिए इस तिथि को इसलिए चुना गया क्योंकि इस वर्ष दशहरा आठ अक्टूबर को है और भारत में वायु सेना दिवस भी आठ अक्टूबर को मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें: IAF को इस दिन मिलेगा पहला राफेल, फ्रांस में राजनाथ को सौंपा जाएगा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें