परमाणु ऊर्जा क्षेत्र के लिए किया समझौता
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स लिमिटेड ने भारत के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में अवसरों का संयुक्त रूप से लाभ उठाने के लिए एक घरेलू ईपीसी कंपनी के साथ रूपरेखा समझौता किया है। कंपनी ने साझेदार का नाम नहीं बताया। समझौते में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के विकासकर्ताओं की मौजूदा तथा आगामी परियोजनाएं शामिल हैं। इसका उद्देश्य परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में डीईई की मौजूदगी मजबूत करना है।

नई दिल्ली। इंजीनियरिंग कंपनी डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसने देश के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में संयुक्त रूप से अवसरों का लाभ उठाने के लिए एक घरेलू इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) कंपनी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस कदम का मकसद परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स की उपस्थिति को मजबूत करना है। कंपनी ने ईपीसी ठेकेदार के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि इस रूपरेखा समझौते में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के विकासकर्ता द्वारा विकसित की जा रही मौजूदा और आगामी परियोजनाएं शामिल हैं।


