न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता
हिन्दुस्तान, दरभंगा
दरभंगा के न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर हिंसा और अहिंसा विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। राम टीम ने प्रेम और शांति का समर्थन किया, जबकि अर्जुन टीम ने शक्ति के महत्व को उजागर किया। राम टीम को प्रथम स्थान मिला।

दरभंगा। न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल, अलफगंज कादिराबाद के ऑडिटोरियम में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर हिंसा और अहिंसा विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। राम टीम और अर्जुन टीम ने अपने विचारों से कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। राम टीम ने प्रेम, शांति और अहिंसा के माध्यम से दुनिया को जीतने की बात कही, जबकि अर्जुन टीम ने शक्ति के बल पर प्रभाव स्थापित करने का पक्ष रखा। निर्णायक मंडल में जस्टिस विनोद कुमार, मनीष कुमार चौधरी एवं सिद्धांत सिंह शामिल रहे। निर्णायकों ने शांति को जीवन का लक्ष्य बताया। राम टीम प्रथम और अर्जुन टीम द्वितीय रही।
ये भी पढ़ें:ज्ञान सरिता में हुई प्रतियोगिता
धर्मेंद्र कुमार ने मंच संचालन किया।

