वैली पब्लिक स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता
By Newswrap
हिन्दुस्तान, धनबादपतलाबाड़ी के वैली पब्लिक स्कूल में, 11वीं और 12वीं के विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के छात्रों के बीच मंगलवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन पूर्व उप प्रधानाचार्य कैलाश प्रसाद महतो और वर्तमान उप प्रधानाचार्य विक्रम प्रमाणिक ने किया। उपप्राचार्य ने पब्लिक स्पीकिंग और कम्यूनिकेशन स्किल्स की आवश्यकता पर जोर दिया।

पतलाबाड़ी स्थित वैली पब्लिक स्कूल के सभागार में 11वीं और 12वीं के विज्ञान, वाणिज्य व कला संकाय के छात्र छात्राओं के बीच मंगलवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसका उद्घाटन विद्यालय के पूर्व उप प्रधानाचार्य कैलाश प्रसाद महतो और वर्तमान उप प्रधानाचार्य विक्रम प्रमाणिक ने किया। संचालन और नेतृत्व शिक्षक चंदन गोराई, रिंकू प्रियदर्शिनी और जसनीत कौर ने किया। उपप्राचार्य विक्रम प्रमाणिक ने कहा कि आज के दौर में पब्लिक स्पीकिंग और कम्यूनिकेशन स्किल्स की अधिक जरूरत है। यह मंच छात्रों के बोलने के कौशल को निखारने का एक बेहतरीन जरिया है।
ये भी पढ़ें:इंटर-क्लास इंग्लिश एलोकेशन प्रतियोगिता
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


