सफाई कर्मी की मौत के मामले में दर्ज हो एफआईआर

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

सफाई कर्मी की मौत के मामले में दर्ज हो एफआईआरसफाई कर्मी की मौत के मामले में दर्ज हो एफआईआरसफाई कर्मी की मौत के मामले में दर्ज हो एफआईआरसफाई कर्मी की म

सफाई कर्मी की मौत के मामले में दर्ज हो एफआईआर

हरदोई। एटीएम के गेट पर उतरे करंट से सफाईकर्मी मनोज कुमार की मौत के मामले में उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी परिषद और ग्राम सफाई कर्मचारी संघ ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि नौ जुलाई 2026 को ड्यूटी के दौरान एटीएम मशीन में करंट आने से सफाईकर्मी मनोज कुमार की मौत हो गई। इसमें लापरवाही बरती गई है। इसलिए जिम्मेदार अधिकारियों और बैंक प्रबंधन पर कार्रवाई की जाए। मृतक परिवार को मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने की मांग की गई।

संबंधित बैंक व अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन के समय अमित कुमार अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी परिषद, राजाराम वर्मा महामंत्री, दिनेश कुमार अध्यक्ष ग्राम सफाई कर्मचारी संघ हरदोई, किशन कुमार महामंत्री रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।