मंडल कारा में बंदी की मौत के बाद परिजनों ने पोस्ट ऑफिस चौक किया जाम

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

मंडल कारा में बंदी की मौत के बाद परिजनों ने पोस्ट ऑफिस चौक किया जाममंडल कारा में बंदी की मौत के बाद परिजनों ने पोस्ट ऑफिस चौक किया जाममंडल कारा में बं

मंडल कारा में बंदी की मौत के बाद परिजनों ने पोस्ट ऑफिस चौक किया जाम

चतरा संवाददाता चतरा मंडलकारा में बंदी मंटू उर्फ दिलेश की मौत के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों व काफी संख्या में ग्रामीणों ने पोस्ट ऑफिस चौक को 11 बजे से जाम कर दिया। जाम कर रहे लोगों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम में आर्मी की दर्जनों गांड़ियां फंसी हुई थी और पोस्ट ऑफिस चौक के आसपास आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गयी थी। यह देखते हुए सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव व अन्य पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने लोगों को जबरण हटाकर आवागमण को सुचारू किया।

जाम हटाने के दौरान आक्रोशित लोग पुलिस से ही उलझ जा रहे थे। जिस कारण कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। परिजनों का आरोप है कि जेल में बंदी को प्रताड़ित किया जाता था और इसी कारण उसकी मौत हुई है।मालुम हो कि शनिवार की करीब 12 बजे रात को मंडल कारा चतरा में एक टीएसपीसी का कैदी मंटू गंझू ने वार्ड के अंदर रखे चादर से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी।फोटो17 अगस्त चतरा 22- जाम स्थल पर मौजूद लोग

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमंडल कारा में बंदी की मौत के बाद परिजनों ने पोस्ट ऑफिस चौक किया जाम