ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकरंट से 20 गायों की मौत, मालिकों को मिले 3 लाख 59 हजार रूपये

करंट से 20 गायों की मौत, मालिकों को मिले 3 लाख 59 हजार रूपये

मध्यप्रदेश के सागर जिले के ग्राम कड़ता में बिजली करंट से हुई 20 गायों की मृत्यु पर मृत गायों के मालिकों को कुल 3 लाख 59 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गयी है। आधिकारिक जानकारी के...

करंट से 20 गायों की मौत, मालिकों को मिले 3 लाख 59 हजार रूपये
एजेंसी,नई दिल्ली Thu, 29 Aug 2019 04:02 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्यप्रदेश के सागर जिले के ग्राम कड़ता में बिजली करंट से हुई 20 गायों की मृत्यु पर मृत गायों के मालिकों को कुल 3 लाख 59 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गयी है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक स्वीकृत राशि संबंधित व्यक्ति के बैंक खाते में भेज दी गयी है। 

घटना के बाद ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के निदेर्श दिये थे। दुधारू गाय के लिए 20 हजार और गैर गाय दुधारू गाय के लिए 16 हजार रूपये स्वीकृत किये गये हैं। 

यह भी पढ़ें : दस्ताने में मिले नए बैक्टीरिया से उलझी जांच, गई थी 15 मरीजों की आंख की रोशनी

सागर जिले के रहली ग्रामीण विद्युत केन्द्र के ग्राम कड़ता में 25 अगस्त को 33 के.व्ही. पटना बुजुर्ग लाइन तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से टॉप पिन इंसुलेटर बर्स्ट होने से तार टूटे और बहते हुए पानी में करंट फैल गया।

इससे 20 गायों की मृत्यु हो गयी थी। वृत्त स्तर पर आर्थिक अनुदान सहायता राशि प्रदान करने के लिए गठित समिति की अनुशंसा पर मृत पशुओं के मालिकों को आर्थिक सहायता स्वीकृत की गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें