28 सितंबर तक जमा कर सकेंगे परीक्षा शुल्क

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर निर्धारित की गई है। सभी विद्यालयों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी पात्र विद्यार्थी आवेदन से वंचित न हो। अंतिम प्रक्रिया 15 अक्टूबर तक पूर्ण करनी होगी।

28 सितंबर तक जमा कर सकेंगे परीक्षा शुल्क

ग्रेटर नोएडा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथियों में बदलाव किया गया है। अब कक्षा 10 और 12 के संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थी 28 सितंबर तक परीक्षा शुल्क जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। संस्थागत परीक्षार्थियों से प्राप्त शुल्क को चालान के जरिए कोषागार में जमा कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर तय की गई है। वहीं, विद्यालयों को परीक्षा शुल्क जमा होने की सूचना और विद्यार्थियों का परीक्षा विवरण परिषद की वेबसाइट पर 30 सितंबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन अपलोड करना होगा।

ऑनलाइन विवरण अपलोड होने के बाद विद्यालय प्रधानाचार्य चेकलिस्ट प्राप्त कर सभी जानकारियों का सत्यापन करेंगे। किसी विद्यार्थी के विवरण में गलती पाए जाने पर 1 से 6 अक्टूबर की मध्यरात्रि तक उसमें संशोधन किया जा सकेगा। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार का नया संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके बाद पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली और संबंधित कोषापत्र की एक-एक प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय बरेली भेजनी होगी। इसके लिए 15 अक्टूबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।डीआईओएस ने जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पूरी प्रक्रिया समय से पूरी कराई जाए। किसी भी पात्र विद्यार्थी को परीक्षा आवेदन से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी विद्यालय का कोई पात्र छात्र आवेदन नहीं कर पाता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की होगी। विद्यालयों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि 2027 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले कक्षा 10 और 12 के सभी पात्र विद्यार्थियों के आवेदन पत्र समय से ऑनलाइन अपलोड हो जाएं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News28 सितंबर तक जमा कर सकेंगे परीक्षा शुल्क