गन्ना समिति सदस्य बनने व उपज बढ़ोत्तरी की रसीद प्राप्त करने की तिथि 10 अक्तूबर हुई
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। गन्ना समिति के सदस्य बनने व उपज बढ़ोत्तरी की रसीद प्राप्त करने की तिथि 10 दिन और बढ़ा दी गई है। यह निर्णय हाल में आए प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों एवं किसान जनप्रतिनिधियों की मांग के दृष्टिगत किया गया है। समिति सदस्यता 10 अक्तूबर तक बढ़ाई गई है।

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। गन्ना समिति के सदस्य बनने व उपज बढ़ोत्तरी की रसीद प्राप्त करने की तिथि 10 दिन और बढ़ा दी गई है। हाल में आए प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों एवं किसान जनप्रतिनिधियों की मॉग के दृष्टिगत यह निर्णय किया गया है।
नवीनतम सदस्यता तिथि
इसके तहत पेराई सत्र 2026-27 के लिए समिति सदस्यता 10 अक्तूबर तक बढ़ाई गई है। जो कृषक अभी तक समिति सदस्य नहीं बन पाये हैं, उन्हें वर्तमान पेराई सत्र 2026-27 में गन्ना आपूर्ति का लाभ लेने के लिए 10 दिन का अतिरिक्त अवसर प्रदान किया गया है। पूर्व में पेराई सत्र 2026-27 के लिए जारी सट्टा नीति में गन्ना समिति सदस्यता एवं उपज बढ़ोत्तरी के लिए अन्तिम तिथि 30 सितम्बर तक थी।
उपज बढ़ोत्तरी के लिए आवेदन
जो किसान अब तक सदस्य नहीं बन पाए हैं या उपज बढ़ोत्तरी की रसीद हासिल नहीं कर सके हैं वे अब 10 अक्तूबर तक यह कार्य कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा तक पंजीकृत होने वाले नए सदस्यों को आने वाले पेराई-सत्र में चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति करने की सुविधा दी जाएगी। जिन किसानों के पास गन्ने की उपज जिलें के औसत उपज से अधिक है वे कृषक उपज बढोतरी के लिए अपना आवेदन 10 अक्तूबर तक जमा कर सकेगें उन्हीं गन्ना कृषकों को उपज बढोतरी का लाभ प्रदान किया जाएगा।
किसानों के लिए सहायता केंद्र
गन्ना आयुक्त मिनिस्टी एस. ने बताया कि गन्ना विकास विभाग द्वारा किसानों की समस्याओं के त्वरित एवं 24 घंटे सातों दिन समाधान के लिए मुख्यालय स्तर पर टोल-फ्री किसान काल सेंटर 1800-121-3203 स्थापित किया गया है। गन्ना आयुक्त ने अपील की है कि ऐसे कृषक जिन्होंने पहली बार गन्ने की खेती की है, समिति सदस्य बनकर गन्ना आपूर्ति का लाभ उठाएं तथा राज्य सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य दर पर गन्ना आपूर्ति कर लाभ प्राप्त करें।
उपज बढ़ोत्तरी का लाभ
गन्ना आयुक्त ने यह भी बताया कि जिन किसानों के पास गन्ने की उपज जिले के औसत उपज से अधिक है, वे कृषक उपज बढ़ोत्तरी के लिए अपना आवेदन पत्र अब 10 अक्तूबर तक जमा करें ताकि उन्हें उपज बढ़ोत्तरी की व्यवस्था का लाभ प्रदान किया जा सके।

