गन्ना समिति सदस्य बनने की मियाद 10 तक बढ़ी
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
गोरखपुर में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के लिए गन्ना समिति की सदस्यता की अंतिम तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर 10 अक्तूबर कर दी गई है। नए गन्ना किसान इस तिथि तक समिति में शामिल होकर वर्तमान पेराई सत्र का लाभ उठा सकते हैं। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-121-3203 उपलब्ध है।

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों की मांग को देखते हुए पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना समिति की सदस्यता की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अक्तूबर कर दी है। पहले यह तिथि 30 सितंबर निर्धारित थी। नए गन्ना किसान 10 अक्तूबर तक समिति सदस्य बनकर वर्तमान पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति का लाभ ले सकते हैं। जिन किसानों की उपज जिले के औसत से अधिक है, वे भी इसी तिथि तक उपज बढ़ोतरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए टोल-फ्री किसान कॉल सेंटर 1800-121-3203 भी उपलब्ध है।

