विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम का चयन 18 सितम्बर को
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
गोरखपुर में 18 सितम्बर को दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की महिला और पुरुष टीम का चयन होगा। विवि क्रीड़ा परिषद के सचिव प्रो. राजवीर सिंह ने जानकारी दी है कि छात्र/छात्राएं अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ चयन में भाग लेने के लिए निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होंगे।

गोरखपुर। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की महिला और पुरुष टीम का चयन 18 सितम्बर को होगा। यह जानकारी विवि क्रीड़ा परिषद के सचिव प्रो. राजवीर सिंह ने दी। बताया कि चयन /ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक छात्र/छात्राएं अपने हाई स्कूल से अब तक के समस्त मूल अंक पत्र, शुल्क रसीद,आधार कार्ड एक फोटो, परिचय पत्र एवं महाविद्यालय के प्रतिभागी अपने प्राचार्य से प्राप्त लिखित अधिकार पत्र के साथ निश्चित समय एवं स्थान पर उपस्थित होंगे l


