Supaul News: जिला परिषद की परिसंपत्तियों की समीक्षा, अतिक्रमण पर सख्ती के निर्देश
Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता डीडीसी सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार

Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता डीडीसी सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार की अध्यक्षता में जिला परिषद कार्यालय में परिसंपत्तियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अमीन, सभी तकनीकी सहायक, कनीय अभियंता, जिला अभियंता, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सहित जिला परिषद के कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में डीडीसी ने अमीन को जिला परिषद की सभी जमीनों को चिन्हित कर समयबद्ध तरीके से सीमांकन पूरा करने तथा प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया। साथ ही सभी भूमि के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया सुनिश्चित करने को कहा। तकनीकी सहायकों एवं कनीय अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र में जिला परिषद की भूमि से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने और सीमांकन कार्य में अमीन को आवश्यक सहयोग देने का निर्देश दिया गया।
जिला अभियंता एवं अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को जिला परिषद की परिसंपत्तियों का नियमित पर्यवेक्षण कर कार्य में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया। डीडीसी ने स्पष्ट किया कि जिला परिषद की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


