डीडीए भविष्य में बनने वाले भवनों का सेफ्टी आडिट अनिवार्य करेगा - खट्टर
डीडीए भविष्य में बनने वाले भवनों का सेफ्टी आडिट अनिवार्य करेगा - खट्टर -------------------------------------नईदिल्ली। विशेष संवाददाता केंद्रीय आवासन व शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है...

डीडीए भविष्य में बनने वाले भवनों का सेफ्टी आडिट अनिवार्य करेगा - खट्टर ------------------------------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता
नयी इमारतों के सेफ्टी ऑडिट
केंद्रीय आवासन व शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि भविष्य में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) जो भी नई इमारतों को बनाएगा, उनके 50 साल पूरे होने पर समयानुसार उनका सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा। दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को पीजी के रूप में काम कर रहे एक भवन के ढहने की घटना पर दुख व्यक्त करते हएु खट्टर ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति नहीं होनी चाहिए।
भविष्य में कार्य योजना
सोशल मीडिया एक्स पर एक बयान में खट्टर ने कहा है कि इस हृदयविदारक घटना से मन अत्यन्त दुखी है। ऐसी घटनाओं की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए दिल्ली नगर निमग को भी अपने स्तर पर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने भी विचार किया है कि दिल्ली विकास प्राधिकरण(डीडीए) के तहत आने वाली सभी 50 साल से पुरानी इमारतों का ''सेफ़्टी ऑडिट'' करवाने की योजना बनाई जाए। हर 10 साल, 5 साल और 3 साल के समय अंतराल पर सेफ़्टी ऑडिट करने की व्यवस्था और योजना भी तैयार होनी चाहिए। गौरतलब है कि डीडीए सीधे आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय के तहत काम करता है।
सेफ्टी ऑडिट की व्यवस्था
खट्टर ने कहा है कि भविष्य में डीडीए जिन भी नई इमारतों को बनाएगा, उनके 50 साल पूरे होने पर समयानुसार उनका सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा और उनके पुनर्निर्माण की योजना के लिए भी सालाना मेंटेनेंस फंड की तरह ही हितधारकों की और से एक रिडेवलपमेंट फंड का प्रावधान करने की व्यवस्था बनाई जाएगी। इससे समय रहते इमारतों के जर्जर होने के पहले ही उनका पुनर्निमाण करवाया जा सके।
-----------------------------------


