डीडीए मास्टर प्लान से जुड़े मामलों पर बैठक करेगा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (डीडीए) दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को लागू करने के लिए अगले तीन महीनों में 20 से अधिक बैठकें आयोजित करेगा। इन बैठकों में जन प्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों और अन्य हितधारकों के साथ बातचीत करके योजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

डीडीए मास्टर प्लान से जुड़े मामलों पर बैठक करेगा

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली मास्टर प्लान-2047 के विजन को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर डीडीए हितधारकों को शामिल करेगा। इसके तहत डीडीए ने अगले तीन माह में 20 से अधिक बैठकें आयोजित करने की योजना बनाई है। इन बैठकों में जन प्रतिनिधियों, सरकारी एजेंसियों, पेशेवर संस्थाओं, इंडस्ट्री, स्थानीय लोगों, जमीन मालिकों और दूसरे संबंधित लोगों के साथ इस प्लान को लागू करने के बारे में सीधे बातचीत की जाएगी। डीडीए के मुताबिक ये बैठकें एमपीडी-2047 के विभिन्न प्रावधानों पर केंद्रित बातचीत के लिए एक मंच प्रदान करेंगी। योजना के विजन को हकीकत में बदलने के लिए बेहतर समन्वय और भागीदारी को बढ़ावा देंगी।

सांसद और विधायकों के साथ एमपीडी-2047 के मुख्य प्रावधानों पर बातचीत करने के साथ इस प्लान को लागू करने के लिए तालमेल बेहतर बनाने के उद्देश्य से सरकारी एजेंसियों और सेवा प्रदाता के साथ भी अलग-अलग बैठक की जाएंगी।डीडीए ग्रुप हाउसिंग के पुनर्विकास के लिए आरडब्ल्यूए, कोऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों और दूसरे स्टेकहोल्डर्स से संपर्क करेगा। लैंड पूलिंग के लिए किसानों, जमीन मालिकों और स्थानीय स्टेकहोल्डर्स के साथ क्षेत्र अनुसार बैठक के जरिए बातचीत की जाएगी।

Ashish Singh

लेखक के बारे में

Ashish Singh

शॉर्ट बायो : आशीष सिंह पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत हैं। ‌वह राजनीति, शिक्षा, पर्यटन, खाद्य सुरक्षा विभाग व सामाजिक विषयों से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
आशीष सिंह को पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कई ब्रेकिंग व चर्चित खबरें की हैं। जमीनी पत्रकारिता के जरिए उन्होंने पाठकों के बीच मजबूत पकड़ बनाई है। यह सफर लगातार जारी है।


करियर का सफर (प्रिंट)
आशीष ने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की थी। इसके बाद अमर उजाला व पंजाब केसरी जैसे प्रमुख अखबारों में सेवाएं दीं। उन्हें घूमना, लिखना, पढ़ना व संगीत सुनना खूब पसंद है। खासकर यात्रा वृतांत व पर्यावरण विषय पढ़ने में उन्हें खूब रुचि है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
उन्होंने एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन प्रिंट, बीए (ऑनर्स) इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री ली है। नदियों व पहाड़ों से लगाव के चलते उन्हें डीडब्ल्यू हिन्दी द्वारा ईको इंडिया प्रोजेक्ट के लिए ग्रांट प्राप्त है।


विशेषज्ञता
राजनीति, शिक्षा, पर्यटन, सामाजिक मुद्दे और देश-विदेश की घटनाओं को दिल्ली से जुड़े एंगल को वह कवर करते हैं। इन विषयों को वह अपने इर्द-गिर्द रोज़ाना जीते और अनुभव करते हैं। शिक्षा निदेशालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), राजनीति-(दिल्ली भाजपा), जू अथॉरिटी, खाद्य सुरक्षा विभाग, धर्म-कर्म, पर्यटन विभाग को वह कवर करते हैं।


उन्होंने हिन्दुस्तान में रहते हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान दिल्ली का हाल, लाल किला के पास बम धमाका, गोवा अग्निकांड, नेपाल-युवा आंदोलन, ईरान में युवा आंदोलन, तुर्कमान गेट हमला और कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम को मानवीय दृष्टि से कवर किया था। यह सफर निरंतर रूप से चल रहा है। वह अपनी लेखनी को और मजबूत कर रहे हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडीडीए मास्टर प्लान से जुड़े मामलों पर बैठक करेगा