बीएड विद्यार्थियों के लिए विशेष सत्र

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने बीएड विद्यार्थियों के लिए 'टिप्स टू फेस इंटरव्यू' विषय पर एक विशेष मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया। मुख्य वक्ता रजनी शेखर ने आत्मविश्वास बनाए रखने, सामान्य प्रश्नों के उत्तर देने और पेशेवर एटीकेट के महत्व के साथ विद्यार्थियों को तैयार किया।

बीएड विद्यार्थियों के लिए विशेष सत्र

जमशेदपुर। डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्लेसमेंट सेल की ओर से बीएड विद्यार्थियों के लिए टिप्स टू फेस इंटरव्यू विषय पर विशेष मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आगामी प्लेसमेंट और साक्षात्कार के लिए मानसिक रूप से तैयार करना तथा पेशेवर व्यवहार से जुड़ी जरूरी बातें समझाना था। कार्यक्रम में डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल की पूर्व प्राचार्या रजनी शेखर मुख्य वक्ता एवं रिसोर्स पर्सन के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने अपने लंबे शैक्षणिक अनुभव के आधार पर विद्यार्थियों को इंटरव्यू के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखने, सामान्य प्रश्नों के प्रभावी उत्तर देने और अपनी योग्यताओं को सही तरीके से प्रस्तुत करने के महत्वपूर्ण गुर सिखाए।

उन्होंने प्रोफेशनल एटीकेट, ड्रेसिंग और बॉडी लैंग्वेज के महत्व पर भी विशेष प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सिद्धि जालान ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन इंशा सिद्दीकी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल, उप-प्राचार्या डॉ. पामिला घोष दत्ता, मेंटर डॉ. जूही समर्पिता और प्लेसमेंट सेल की प्रभारी मौसमी दत्ता के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबीएड विद्यार्थियों के लिए विशेष सत्र