खटीमा के दया भट्ट को लखनऊ में मिला महादेवी वर्मा सम्मान

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

खटीमा की कवयित्री दया भट्ट को साहित्य में उनके योगदान के लिए महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 12 सितंबर को लखनऊ में आयोजित समारोह में दिया गया। दया भट्ट ने कविता, गजल, दोहा, और अन्य साहित्यिक विधाओं में रचनाएँ की हैं जिनमें मानवीय संवेदना और स्त्री-अस्मिता प्रमुख हैं।

खटीमा के दया भट्ट को लखनऊ में मिला महादेवी वर्मा सम्मान
खटीमा के दया भट्ट को लखनऊ में मिला महादेवी वर्मा सम्मान

खटीमा। खटीमा की कवयित्री दया भट्ट को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और रचनात्मक साधना के लिए महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। 12 सितंबर को लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में आयोजित समारोह में पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह और वरिष्ठ साहित्यकार महेंद्र भीष्म ने दया भट्ट को सम्मान प्रदान किया। समारोह में बड़ी संख्या में साहित्यकार और रचनाकार मौजूद रहे। दया भट्ट कविता, गजल, दोहा, मुक्तक, कथा और आलेख जैसी विविध साहित्यिक विधाओं में निरंतर सृजन कर रही हैं। उनकी रचनाओं में मानवीय संवेदना, स्त्री-अस्मिता, सामाजिक सरोकार, रिश्तों की गहराई और जीवन-दर्शन प्रमुखता से उभरकर सामने आते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखटीमा के दया भट्ट को लखनऊ में मिला महादेवी वर्मा सम्मान