इंडियन आइडल फेम अभिषेक कुमार ने डीएवी बनियाहीर के छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

जोड़ापोखर के डीएवी स्कूल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें इंडियन आइडल के गायक अभिषेक कुमार को सम्मानित किया गया। बच्चों को प्रेरित करते हुए अभिषेक कुमार ने कहा कि प्रतिभा के साथ अनुशासन और लगन जरूरी है। उन्होंने छात्रों को अपने स्कूल का नाम रोशन करने की अपील की।

इंडियन आइडल फेम अभिषेक कुमार ने डीएवी बनियाहीर के छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

जोड़ापोखर।डीएवी स्कूल बनियाहीर में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित इंडियन आइडल के गायक अभिषेक कुमार को सम्मानित किया गया। स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों और छात्रों ने फूलों और तालियों से उनका जोरदार स्वागत किया। समारोह में अभिषेक कुमार ने अपनी मधुर गायकी से सबका दिल जीत लिया। बच्चों को समझाते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिभा तभी सफलता बनती है, जब उसमें अनुशासन, लगन और निरंतर अभ्यास जुड़ा हो। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और आत्मविश्वास से आगे बढ़ने को कहा। उन्होंने बच्चों से अपने स्कूल और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने की अपील की।

अंत में स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक शुभांकर सरकार ने मुख्य अतिथि का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व से छात्रों को प्रेरणा मिलती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।