टी.एस. डीएवी पब्लिक स्कूल में खेल प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

बहरागोड़ा के टी.एस. डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रार्थना सभा में एरोबिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। स्वर्ण और रजत पदक विजेता छात्राओं को प्राचार्य मुकेश कुमार ने पदक देकर सराहा। उन्होंने खेलों में भाग लेने की प्रेरणा दी और शिक्षक दिवस पर विजयी शिक्षकों को भी ट्रॉफी प्रदान की।

टी.एस. डीएवी पब्लिक स्कूल में खेल प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
टी.एस. डीएवी पब्लिक स्कूल में खेल प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

बहरागोड़ा। गुरुवार को बहरागोड़ा के टी.एस. डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रार्थना सभा में डीएवी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में एरोबिक्स के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार ने अंडर-14 वर्ग की स्वर्ण पदक विजेता छात्राओं तथा अंडर-17 वर्ग की रजत पदक विजेता छात्राओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। अंडर-14 वर्ग की स्वर्ण पदक विजेता छात्राएँ अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस अवसर पर प्राचार्य मुकेश कुमार ने छात्राओं की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार मेहनत और लगन से खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। साथ ही, शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के लिए आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजयी शिक्षकों को भी प्राचार्य मुकेश कुमार ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsटी.एस. डीएवी पब्लिक स्कूल में खेल प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित