राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए डीएवी की हॉकी टीम

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 बालक हॉकी में, सिमडेगा की टीम ने रामगढ़ की टीम को 1-0 से हराया। बालिका टीम ने खूंटी की टीम को 8-0 से जीतकर खिताब जीता। दिव्य श्रेष्ठ ने वेटलिफ्टिंग में रजत पदक भी अर्जित किया।

राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए डीएवी की हॉकी टीम

ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने डीएवी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉकी में विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। अंडर-19 बालक हॉकी के फाइनल मुकाबले में डीएवी पब्लिक स्कूल, सिमडेगा की टीम ने अग्रसेन डीएवी भरेच नगर, रामगढ़, झारखंड की टीम को कड़े मुकाबले में 1-0 गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। पूरे मैच में सिमडेगा के खिलाड़ियों ने अनुशासन, रणनीति और शानदार टीमवर्क का परिचय दिया। वहीं अंडर-19 बालिका हॉकी टीम ने भी अपने फाइनल मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए डीएवी टीसीआई गोविंदपुर, खूंटी को एकतरफा मुकाबले में 8-0 गोल से करारी शिकस्त दी।

डीएवी की दोनों टीमें अब डीएवी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय एवं क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके अतिरिक्त, वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में विद्यालय की प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिव्य श्रेष्ठ श्रीवास्तव ने रजत पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्राचार्य सुजय कुमार मिश्रा ने खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विजेता खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षक कृष्ण प्रसाद बारिक को बधाई दी। -

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए डीएवी की हॉकी टीम