डीएवी सेक्टर-4 के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेल मंच पर लहराया परचम

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 के खिलाड़ियों ने जोनल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अंडर-19 बॉयज फुटबॉल और अंडर-14 बॉयज बास्केटबॉल टीम ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। प्रतियोगिता 24 से 26 अक्टूबर तक दिल्ली-एनसीआर में होगी।

डीएवी सेक्टर-4 के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेल मंच पर लहराया परचम

डीएवी स्पोर्ट्स-2026 के तहत आयोजित जोनल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 के खिलाड़ियों ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय की अंडर-19 बॉयज फुटबॉल टीम और अंडर-14 बॉयज बास्केटबॉल टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में डीएवी सेक्टर-4 की अंडर-19 बॉयज फुटबॉल टीम ने विभिन्न विद्यालयों की मजबूत टीमों के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान सुनिश्चित किया। वहीं, अंडर-14 बॉयज बास्केटबॉल टीम ने भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता दिल्ली-एनसीआर में 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इसमें दोनों टीमें विद्यालय और बोकारो का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य, नेतृत्व, टीम भावना और निरंतर परिश्रम का माध्यम है। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का गौरव अर्जित किया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडीएवी सेक्टर-4 के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेल मंच पर लहराया परचम